10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Mandi Bhav : धान, सोयाबीन, सरसों, चना मंदा, लहसुन तेज, खाद्य तेलों में उछाल

भामाशाहमंडी में मंगलवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 150000 कट्टे की रही। धान 100, सोयाबीन 200, सरसों 100, चना 100 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 2500 कट्टे की आवक रही। नया लहसुन 3300 से 11500 रुपए रहा। लहसुन 1000 रुपए तेज रहा। किराना व्यवसायी दीपक दलाल ने बताया कि अमरीका-ईरान युद्ध के चलते […]

2 min read
Google source verification
Kota-Mandi

कोटा मंडी की खबर (फोटो: पत्रिका)

भामाशाहमंडी में मंगलवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 150000 कट्टे की रही। धान 100, सोयाबीन 200, सरसों 100, चना 100 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 2500 कट्टे की आवक रही। नया लहसुन 3300 से 11500 रुपए रहा। लहसुन 1000 रुपए तेज रहा। किराना व्यवसायी दीपक दलाल ने बताया कि अमरीका-ईरान युद्ध के चलते किराना बाजार में सभी खाद्य तेलों में पिछले चार दिनाें में 70 रुपए प्रति टिन की तेजी आ गई।

भाव इस प्रकार रहे : गेहूं 2250 से 2411, गेहूं नया 2200 से 2531, धान सुगन्धा 2800 से 3101, धान (1509) 3200 से 3900, धान (1847) 3200 से 3851, धान (1718-1885) 3900 से 4250, धान (पूसा-1) 3600 से 4150, धान (1401-1846) 3800 से 4250, धान दागी 1500 से 3400, सोयाबीन 5000 से 5350, सरसों 5200 से 6200, अलसी 6000 से 6700, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1600, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 8500, मैथी 4000 से 5100, धनिया बादामी 7500 से 9200, धनिया ईगल 9200 से 10000, धनिया नया गीला 7500 से 9500, धनिया रंगदार 10000 से 13000, मूंग 6000 से 6500, उड़द 4500 से 8000, चना देशी 4700 से 5051, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5101, चना डंकी 3500 से 4500, चना काबुली 5500 से 7500, नया चना 5000 से 5100 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2510, चंबल 2460, सदाबहार 2320, लोकल रिफाइंड 2220, दीप ज्योति 2340, सरसों स्वास्तिक 2500, अलसी 2440 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 3070, कोटा स्वास्तिक 2750, सोना सिक्का 3050, कटारिया गोल्ड 2780 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी : स्कूटर 1940, अशोका 1940 रुपए प्रतिटिन।

चीनी : 4230 से 4280 प्रति क्विंटल रहे। देसी घी: मिल्क फूड 9500, कोटा फ्रेश 8800, पारस 9380, नोवा 9350, अमूल 9800, मधुसूदन 9750 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल: बासमती चावल 8500-9500, मूंग दाल 8500-9000, मोगर 9500-10000, चना दाल 6600-6900, तुअर दाल 10000-13000 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : चांदी 5 हजार रुपए तेज, सोना स्थिर

सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी में तेजी रही। सोने में स्थिरता रही। चांदी के भाव 5000 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 272500 रुपए प्रति किग्रा रहे। जेवराती सोने के भाव 161500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। शुद्ध सोने के भाव 162300 रुपए रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 162000

गोल्ड (22 k) :150000

गोल्ड (20 k) : 140870

गोल्ड (18 k) : 129600

गोल्ड (14 k) : 114085

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)