कोटा

OMG: दो सांडों की लड़ाई में युवक को चुकानी पड़ी कीमत

कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो सांडों की लड़ाई में एक युवक के पैर में फ्रेक्चर हो गया। उधर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक युवक की मौत।
2 min read
Nov 01, 2017
Battle of bulls, Kathunipol Police Station Area, Stray Cattle, Collision, Painful Death, Murder,Crime, Crime in Kota,  Police in Kota, Kota, Kota News, Rajasthan Patrika, Patrika News
सांडों की लड़ार्इ में युवक घायल

सती चबूतरा मकबरा निवासी गुलजार मुल्तानी (32) ने बताया कि वे सुबह स्कूटर पर घर से बस स्टैंड नयापुरा जा रहे थे। जैसी ही वे सुभाष सर्किल पर पहुंचे तो वहां एक तरफ तो स्वागत द्वार लगा हुआ था। दूसरी तरफ से बचकर निकलने लगे तो गली से लड़ते हुए दो सांड आए। आते ही उन्होंने उनके स्कूटर के टक्कर मारी।

दाहिने पैर में फ्रेक्चर हुआ

असंतुलित होकर वे स्कूटर समेत गिर पड़े। लोगों ने उन्हें उठाया और एमबीएस अस्पताल लेकर गए। उनके दाहिने पैर में फ्रेक्चर हो गया। प्लास्टर बंधवाकर वे घर आ गए। गौरतलब है कि गुजरे शुक्रवार को भी भीमगंजमंडी क्षेत्र में दो सांडों ने लड़ते हुए स्कूटर सवार भगत सिंह कॉलोनी निवासी अन्नी दलेर(33) को स्कूटर समेत घसीटा था। सिर में गंभीर चोट लगनेे पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More: यदि आप अपने घर में कोटा स्टोन लगाने का सोच रहे हैं, तो पहले पढ़े ये खबर

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। एएसआई दौलत सिंह ने बताया कि श्रीराम रेयंस फैक्ट्री के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से एक बाइक के टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्रेम नगर द्वितीय निवासी जगदीश उर्फ सोनू बैरवा(21) व उसका साथी गिर गए। गिरते ही ट्रैक्टर का पहिया जगदीश को कुचलता हुआ ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से भाग गया। लोगों ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जगदीश के एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। ट्रैेक्टर-ट्रॉली व चालक की तलाश की जा रही है।

अज्ञात गोलियां खाने से युवक की मौत

इधर, कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात गोलियां खाने से मंगलवार रात को एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बालिता रोड बापू बस्ती निवासी सोनू दीक्षित (21) ने घर पर ही अज्ञात गोलियां खा ली थी। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Published on:
01 Nov 2017 02:26 pm