कोटा

जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट व फाइनल आंसर-की कल होगी जारी

पेपर की डिफिकल्टी को देखते हुए जारी कटऑफ में बदलाव संभव

2 min read
Jun 17, 2023
जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट व फाइनल आंसर-की कल होगी जारी

JEE-Advanced result कोटा कोचिंग के लिए रविवार को बड़ा दिन होगा। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम रविवार सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से 4 जून को दो पारियों में यह परीक्षा देश के 221 परीक्षा शहरों में आयोजित हुई थी। परिणाम के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। इस वर्ष पिछले 11 वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक 1 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। answer-key

परिणामों में विद्यार्थियों की ऑल इंडिया रैंक के साथ कैटेगिरी रैंक भी जारी होगी। पूर्व में जारी की गई आंसर-की के लिए विद्यार्थियों के फीडबैक भी ले लिए गए हैं। परिणामों में काउंसलिंग के लिए क्वालीफाइड विद्यार्थी ही 23 आईआईटी की 16598 (गत वर्ष तक) सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे।जेईई-एडवांस्ड इनफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को विषयवार एवं औसतन दोनों कटऑफ पहले ही घोषित की जा चुकी है, जो कि सामान्य श्रेणी के लिए विषयवार 10 प्रतिशत व औसतन 35 प्रतिशत, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 9 प्रतिशत एवं औसतन 31.5 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 5 प्रतिशत एवं औसतन 17.5 प्रतिशत है। इस वर्ष आईआईटी में लड़कियों के लिए कोटा 20 प्रतिशत एवं ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन को 10 प्रतिशत रखा गया। जिसे देखते हुए इस वर्ष भी आईआईटी में सीटें बढ़ सकती है। इसके चलते इस वर्ष ज्यादा विद्यार्थियों को काउंसलिंग कॉल आ सकते हैं। इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कुल 360 अंकों की हुई थी। जिसमें पेपर-1 एवं पेपर-2 दोनों ही 180 -180 अंकों के थे।

काउंसलिंग 19 जून से

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के अगले दिन ही आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग 19 जून से 31 जुलाई के मध्य 6 राउंड में होगी। काउंसलिंग में विद्यार्थियों को 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी व 35 जीएफटीआई सहित 116 कॉलेजों की 700 से अधिक कॉलेजज ब्रांचेज को प्राथमिकता के घटते क्रम में भरना होगा।

Published on:
17 Jun 2023 07:22 pm
Also Read
View All