21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: किसानों के खातों में पहुंचे 90.76 करोड़ रुपए, मानसून सत्र 2025 का मिला अनुदान

कोटा जिले में मानसून सत्र 2025 के दौरान अतिवृष्टि और बाढ़ से फसल खराबे का सामना करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने 1 लाख से अधिक प्रभावित काश्तकारों के खातों में कृषि आदान-अनुदान के रूप में 90.76 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए हैं।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 21, 2026

Farmers News

File Photo: Patrika

Good News: कोटा जिले में मानसून सत्र 2025 में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से फसल खराबे से प्रभावित 1 लाख 19 हजार 307 काश्तकारों को कृषि आदान-अनुदान के रूप में 90 करोड़ 76 लाख रुपए का भुगतान जिला कलक्ट्रेट कोटा की ओर से डीबीटी के माध्यम से संबंधित काश्तकारों के बैंक खातों में कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से इन प्रभावित काश्तकारों को कृषि आदान-अनुदान का भुगतान समय पर हुआ है। बिरला ने समय-समय पर अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी मॉनिटरिंग की।

तहसीलवार काश्तकारों को किया भुगतान

बीमा क्लेम भुगतान में चेचट तहसील के 12 हजार 307 प्रभावित काश्तकारों को 8 करोड़ 48 लाख 80 रुपए, दीगोद तहसील के 24 हजार 118 प्रभावित काश्तकारों को 17 करोड़ 99 लाख 25 हजार 943 रुपए, कनवास तहसील के 9 हजार 848 प्रभावित काश्तकारों को 4 करोड़ 55 लाख 89 हजार 857 रुपए, लाडपुरा तहसील के 18 हजार 552 प्रभावित काश्तकारों को 20 करोड़ 33 लाख 60 हजार 6 रुपए, पीपल्दा तहसील के 31 हजार 339 प्रभावित काश्तकारों को 22 करोड़ 6 लाख 56 हजार 371 रुपए, रामगंजमंडी तहसील के 9 हजार 747 प्रभावित काश्तकारों को 6 करोड़ 52 लाख 53 हजार 55 रुपए और सांगोद तहसील के 13 हजार 395 प्रभावित काश्तकारों को 11 करोड़ 23 लाख 6 हजार 263 रुपए का भुगतान काश्तकारों के बैंक खातों में किया गया है।

84 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण आज

कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को करीब 84.93 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधायक कल्पना देवी ने किया। ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे शिवपुरी धाम के पास, थेगड़ा में तथा दोपहर 1 बजे नदी पार बालाजी, कैथून में आयोजित हुआ।

विधायक कल्पना देवी ने बताया कि इन कार्यों में सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण, पुलिया निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्य कार्यों में 29.99 करोड़ रुपए से कोटड़ी तालाब लिंक रोड, 5.58 करोड़ रुपए से थेकड़ा पर नई पुलिया और 27.99 करोड़ रुपए से रायपुरा चौराहे से थेगड़ा पुलिया तक चौड़ाईकरण का शिलान्यास किया। कैथून में 15.97 करोड़ रुपए की लागत से कैथून-सांगोद रोड पर चंद्रलोई नदी पर पुलिया निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। वहीं 5.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उम्मेदगंज से डाढ़ देवी मंदिर तक 5 किलोमीटर सीसी रोड का लोकार्पण हुआ।