कोटा

जेईई मेन 2021: चौथे सेशन के लिए 11 हजार नए आवेदन

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन इस वर्ष चार बार फ रवरी, मार्च, जुलाई, अगस्त में आयोजित करवाई जाएगी।  

less than 1 minute read
Jul 10, 2021
जेईई मेन 2021: चौथे सेशन के लिए 11 हजार नए आवेदन

कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन इस वर्ष चार बार फ रवरी, मार्च, जुलाई, अगस्त में आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा के चौथे सेशन की आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई रात 9 बजे तक जारी है। इस वर्ष 10 लाख से अधिक यूनीक कैंडिंडेट बैठने की संभावना है। तीसरे सेशन की परीक्षा 20 से 25 जुलाई व चौथे सेशन की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त के मध्य होगी।
चौथे सेशन के लिए अभी तक 11 हजार नए आवेदन कर चुके है, ये ऐसे विद्यार्थी है जिन्होंने पहले 3 सेशन के लिए आवेदन ही नहीं किया था। स्टूडेंट्स 12 जुलाई रात 9 बजे तक आवेदन में करेक्शन एवं कैटेगिरी में बदलाव कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के पास कैटेगिरी में बदलाव का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद उन्हें कैटेगिरी बदलने का अवसर नहीं मिलेगा। साथ ही उनकी आवेदन में भरी हुई कैटेगिरी के आधार पर ही उनकी एआईआर के साथ कैटेगिरी रैंक भी जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को इन्ही भरी हुई कैटेगिरी पर कैटेगिरी रैंक से भी कॉलेज ब्रांच का आवंटन किया जाएगा। यदि स्टूडेंट्स काउंसलिंग के दौरान अपना कैटेगिरी सर्टिफि केट नहीं दे पाता है तो उनकी कैटेगिरी निरस्त कर उन्हें कॉमन रैंक लिस्ट में गिना जाएगा।

Published on:
10 Jul 2021 06:18 pm
Also Read
View All