कोटा

JEE Main 2024 : अप्रेल सेशन की परीक्षा कल से, 11 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

एनटीए की ओर से जेईई मेन के दूसरे सेशन की परीक्षा 4 अप्रेल से शुरू होगी। परीक्षा 12 अप्रेल के मध्य 11 पारियों में होगी। इसमें 4, 5, 6, 8 एवं 9 अप्रेल को बीई बीटेक की 10 पारियों में परीक्षा होगी। 12 अप्रेल को एक पारी में बीआर्क की परीक्षा होगी। देश के 299 व विदेश के 24 सेंटर पर परीक्षा होगी।
less than 1 minute read
Apr 03, 2024

अप्रेल सेशन के लिए 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। एनटीए राजस्थान के जोनल कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि विद्यार्थी को सुबह की शिफ्ट में 7.20 से 8.30 के मध्य एवं दोपहर की शिफ्ट में 1.20 से 2.30 के मध्य रिपोर्ट करना है। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। कोटा में 4 सेंटर पर 18 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

इनकी अनुमति

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थी अपने साथ ओरिजनल आईडी प्रूफ, सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे। शारीरिक विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटे अतिरिक्त दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने जेईई-मेन आवेदन के दौरान आधार नंबर से आवेदन नहीं किया है। उन्हें प्रवेश पत्र के दिए गए अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा।

इनकी अनुमति नहीं

विद्यार्थियों को आईडी प्रुफ की फोटोकॉपी या मोबाइल से लिए हुए फोटो से एंट्री नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी।

Updated on:
20 Apr 2024 08:31 pm
Published on:
03 Apr 2024 07:18 pm