कोटा

Jee Main 2019 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया का परिणाम

जेईई एडवांस्ड -2019 के लिए कट ऑफ परसेंटाइल जारी  
2 min read
Apr 29, 2019
kota news
Jee Main 2019 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया का परिणाम

जनरल केटेगरी 89.7548849
जनरल ईडब्ल्यूएस 78.2174869

ओबीसी एनसीएल 74.3166557 ।

एससी 54.0125155

एसटी 44.3345172

पीडब्ल्यूडी 0.11371736 ।


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस 2019 का परिणाम 29 अप्रैल 2019 को देर शाम जारी कर दिया गया।करियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि जेईई मेंस की मेरिट सूची के आधार पर 2 लाख 45 हजार विद्यार्थियों को जेईई एडवांस के लिए पात्र घोषित किया जाएगा।जेईई एडवांस की पात्रता के लिए विभिन्न श्रेणियों की कट ऑफ परसेंटाइल जारी कर दी गई है।

सर्वाधिक कट ऑफ परसेंटाइल जनरल केटेगरी के लिए 89.75 48849 तथा न्यूनतम कट ऑफ परसेंटाइल दिव्यांग यानी पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए जीरो प्वाइंट 0.11 3717 36 घोषित की गई है।जेईई मैंस जनवरी - 2019 एवम् जेईई मेंस अप्रैल- 2019 में से बेहतर टोटल परसेंटाइल के आधार पर जारी की गई मेरिट लिस्ट ।।

पहली बार जनरल ईडब्ल्यूएस कैटेगरी शामिल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा परिणाम जारी करते ही कई विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने परिणाम को समझने में असहजता महसूस की। जेईई मैंस- जनवरी तथा जेईई मेंस- अप्रैल मैं जहां टोटल परसेंटाइल स्कोर बेहतर होगा उस के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की गई है। यहां विषय विशेष का परसेंटाइल स्कोर मायने नहीं रखता। परिणाम जारी होने के थोड़ी देर पश्चात ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का सर्वर हैंग हो गया।


जेईई मेंस अप्रैल 2019 की मानक उत्तर तालिका जारी


सर्वाधिक 3 प्रश्न केमिस्ट्री में रद्द गणित में 1 प्रश्न रद्द तथा 3 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही।।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की गई मानक उत्तर तालिका में सर्वाधिक तीन प्रश्न केमिस्ट्री से रद्द किए गए। फिजिक्स एवं मैथ्स से एक-एक प्रश्न रद्द किया गया। गणित में तीन प्रश्न ऐसे रहे जिन के एक से अधिक विकल्प ठीक थे। मानक उत्तर तालिका में रद्द प्रश्नों को कोड 5 से प्रदर्शित किया गया है। रद्द प्रश्नों में सभी विद्यार्थियों को अंक प्रदान किए गए हैं।

Updated on:
29 Apr 2019 11:32 pm
Published on:
29 Apr 2019 11:32 pm