कोटा

इंटरलॉक नहीं टूटा तो छत की पिंजरी से घर में घूसे और लाखों के जेवर मिनटों में ले उड़े शातिर चोर…

4 तोले का सोने का हार, चार सोने की चूडिय़ां, 4 अंगूठियां, सोने के टॉप्स व 3 सौ ग्राम चांदी के जेवरात
less than 1 minute read
Jan 15, 2019
kota news
इंटरलॉक नहीं टूटा तो छत की पिंजरी से घर में घूसे और लाखों के जेवर मिनटों में ले उड़े शातिर चोर...

कोटा. आरके पुरम थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक सूने मकान ढाई लाख रुपए के जेवरात चुरा ले गए।पुलिस ने बताया कि आरके पुरम निवासी रिंकू गुर्जर ने बताया कि वह और उसका परिवार 7 जनवरी को दिल्ली गए थे।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान में प्रवेश का प्रयास किया। लेकिन वे मुख्य द्वार का इंटरलॉक नहीं तोड़ सकें। इस पर चोरों ने मकान में छत के रास्ते पिजंरी की साकल तोड़कर प्रवेश किया तथा घर में रखी अलमारी, लॉकर व गुप्त लॉकर लोहे के सरियों से तोड़ दिए तथा अलमारी में रखा 4 तोले का सोने का हार, चार सोने की चूडिय़ां, 4 अंगूठियां, सोने के टॉप्स व 3 सौ ग्राम चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।

Published on:
15 Jan 2019 10:21 pm