
कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित परिणय प्लाजा से शुक्रवार शाम को विवाह समारोह के दौरान अज्ञात जना बैग काटकर करीब पौने तीन लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दादाबाड़ी थानाक्षेत्र स्थित परिणय प्लाजा में शुक्रवार को मोहन सिंह सोलंकी की पुत्री का विवाह चल रहा था। जिसमें दुल्हन के साथ मुम्बई से देवेन्द्र सिंह रावत के पुत्र पक्ष के लोग भी ठहरे थे। इसी दौरान अज्ञात जने ने वहां से दुल्हे पक्ष की एक महिला केबैग को काटकर उसमें रखे जेवर का बैग चुरा लिया। मामले की जानकारी लगने पर इसकी सूचना दादाबाड़ी पुलिस को दी गई। इस पर दादाबाड़ी पुलिस ने मामलामें जांच शुरू कर जेवरों की तलाश शुरू की। शादी में जेवर चोरी होने की घटना से हडकंप मच गया। इस मामले में पुलिस में देवेन्द्र सिंह रावत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पुलिस मेरिज गार्डन समेत आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है। इसके अलावा विवाह स्थल पर मौजूद संदिग्धों से भी पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है।