कोटा

IB officer murder case : पति‍ इंटेलीजेंस में था, लेकि‍न पत्‍नी के मंसूबे नहीं भाप सका, प्रेमी के साथ मि‍लकर दि‍या धोखा

आईबी ऑफिसर चेतन प्रकाश गलाना की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। इसी कड़ी में पुलिस की पूछताछ ने उसकी पत्नी अनिता मीणा ने कई राज खोले है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 5:37 PM IST
murder
शिक्षिका की अजब-गजब प्रेम कहानी, जानिए कैसे किसी फिल्मों से भी ज्यादा रोमांचक है ये Love Story

झालावाड़. आईबी ऑफिसर चेतन प्रकाश गलाना की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। इसी कड़ी में पुलिस की पूछताछ ने उसकी पत्नी अनिता मीणा ने कई राज खोले है। पुलिस ने बताया कि अनिता मीणा व प्रवीण राठौड़ बचपन से ही एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे।

अनिता ने पूछताछ में बताया कि वो 7वीं में पढ़ती थी तभी से प्रवीण को जानती है। 2008 में अनिता का थर्ड ग्रेड शिक्षिका के पद पर चयन हो गया। उसी साल प्रवीण की भी नौकरी पुलिस विभाग में लग गई तो प्रवीण ने प्यार का इजहार कर शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन घरवालों के नहीं चाहने पर ये संभव नहीं हो सका। जनवरी 2011 में अनिता की शादी चेतनप्रकाश गलाना से हुई थी। उसी साल प्रवीण की भी शादी हो गई।

दुबारा मुलाकात हुई फिर आए निकट करीब तीन साल बाद फिर से दोनों की दुबारा मुलाकात हुई और वो आपस में एक दूसरे के निकट आ गए। दोनों को रोजाना साथ देखकर लोग कोई बात ना सोंचे इसलिए अगस्त 2015 में रक्षाबन्धन पर अनिता ने प्रवीण के राखी बांधी और पति चेतन से भी परिचय कराया। 21 जनवरी 2017 को अनिता व प्रवीण के मध्य शारीरिक संबंध कायम हुआ इसके बाद वो एक दूसरे से नियमित मिलने लगे। मृतक चेतन इन संबंधों से अनजान था।

प्यार में हो गए अंधे- जांच में सामने आया कि प्रवीण अनिता के प्यार में इतना डूब गया कि वो उसके पति चेतन से नफरत करने लगा। मृतक चेतन अपनी पत्नी को आई लव यू का मैसेज करता तो प्रवीण उसका रिप्लाई भी नहीं करने देता था। वह नहीं चाहता था कि अनिता किसी से भी बात करें और संबंध रखे। अनिता के उसके पति चेतन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हुए फोटो भी प्रवीण ने हटवा दिए थे। वह कभी भी अनिता का मोबाइल चैक कर लेता था। अनिता के उसका साथ नहीं देने पर अपने प्यार की दुहाई देकर आत्महत्या कर लेने की धमकी भी देता था जिससे अनिता कुछ सही गलत का फैसला नहीं कर सकी और जैसे प्रवीण चाहता उसका साथ देती रही।

Updated on:
27 Jun 2018, 5:37 PM IST
Published on: