कोटा

ज्वाइंट काउंसलिंग के प्रथम राउण्ड का सीट आवंटन बुधवार से

आईआईटी-एनआईटी प्रवेश के लिए 22 बोर्डों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल जारी
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 9:09 PM IST
Joint Counseling
IIT-NIT-COUNSELING

कोटा. जोसा की ओर से मंगलवार को देश के 22 बोर्डों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल जारी कर दी गई।

इसमें आसाम, बिहार, गोवा, गुजरात, केरला, मेघालय, मिजोरम, पंजाब, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, यूपी बोर्डों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल 75 प्रतिशत एवं कैटेगिरी अनुसार 65 प्रतिशत से कम रही है। इसके साथ ही सीबीएसई, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, अलीगढ़, वनस्थली, आईसीएससी, मध्यप्रदेश, नागालैंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दयालबाग बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल 75 एवं कैटेगिरी अनुसार 65 प्रतिशत से अधिक रही है।

इसमें सीबीएसई बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल सामान्य वर्ग के लिए 86.4 प्रतिशत, ओबीसी की 84.6 प्रतिशत, एससी की 81 प्रतिशत, एसटी की 77.6 प्रतिशत रही है।

वहीं राजस्थान बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल सामान्य वर्ग के लिए 76.8 प्रतिशत, ओबीसी की 77.0 प्रतिशत, एससी की 73.8 एवं एसटी की 7२.2 प्रतिशत रही है।
देश में सबसे अधिक वनस्थली बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल सबसे अधिक 98.2 प्रतिशत रही। वहीं सबसे कम बिहार बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल 58.6 प्रतिशत रही।

ज्वाइंट काउंसलिंग जारी
जोसा की ओर से देश के कुल 100 कॉलेजों की 37952 सीटों के लिए ज्वाइंट काउंसलिंग जारी है। इसमें 23 आईआईटी की 11279 सीटें, 31 एनआईटी की 16800 सीटें, 23 ट्रिपलआईटी की 4023 सीटें एवं 23 जीएफ टीआई की 4683 सीटें शामिल हैं। ज्वाइंट काउंसलिंग का प्रथम राउण्ड का सीट आवंटन बुधवार सुबह 10 बजे जारी होगा।

Published on: