कोटा

Crime news : घर में घुसकर धारदार हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला

हमला कर भाग छूटे आरोपी, घायल युवक का एमबीएस में उपचार जारी
less than 1 minute read
Mar 29, 2019
kota
Crime news : घर में घुसकर धारदार हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी-रामचंद्रपुरा इलाके में गुरुवार सुबह आपसी रंजिश के चलते दो पड़ोसी आमने-सामने हो गए। आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि छावनी-रामचंद्रपुरा निवासी राकेश गुप्ता (३०) सुबह अपने घर में नहा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर उस पर तलवार व लाठियों से हमला कर फ रार हो गए।

परिजनों ने घायल युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल राकेश ने बताया कि मोहल्ले में छुटपुट लड़ाई के चलते पड़ोसी राजेन्द्र, बंटी, गोपाल, जगदीश सहित 6-7 लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

Published on:
29 Mar 2019 08:00 am