कोटा

क्रिकेट टीम का हुआ एक्सीडेंट, घायल हुए एक दर्जन खिलाड़ी

कोटा से बीकानेर क्रिकेट खेलने गई अंडर 19 की टीम का एक्सीडेंट हो गया | घटना में एक दर्जन खिलाडी घायल हो गए |
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 2:51 PM IST
injured
कोटा क्रिकेट टीम का हुआ एक्सीडेंट, घायल हुए एक दर्जन खिलाड़ी

कोटा. कोटा से बीकानेर क्रिकेट खेलने गई अंडर 19 की टीम का एक्सीडेंट हो गया | घटना में एक दर्जन खिलाडी घायल हो गए | क्रिकेट खिलाडी इमरान पठान ने बताया कि राजसमंद टीम से 4 मैच जीतने के बाद क्वाटर फ़ाइनल मैच खेलने के लिए गुरुवार रात्रि को टीम रवाना हुई थी|

बीकानेर पहुंचने से पहले ही बस एक ट्रक से सामने आ गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई | इस दुर्घटना में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है | इसमें कोटा क्रिकेट टीम के करीब एक दर्जन खिलाडी शामिल है | घायलों में कोच राकेश बत्रा ,खिलाडी आमंदर सिंह,विकास सिंह ,देवेश चौधरी,रजत चौधरी, कुणाल शर्मा, आजाद, तन्मय तिवारी,आदित्य शर्मा, विवेक यादव, अनुभव शुक्ला, इमरान पठान शामिल है | बाकी के खिलाड़ियो को हल्की चोटे आई है | घायलों को बीकानेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |

Published on: