कोटा

Patrika Impact: कलक्टर बोले बैठकें बहुत हुई, जान बचाने के लिए अब करना ही होगा ये काम

64 लोगों की मौत के बाद जब राजस्थान पत्रिका ने जिम्मेदारों की अकर्मण्यता पर सवाल उठाए तो प्रशासन में हलचल शुरू हुई।

2 min read
Oct 11, 2017
kota District collector, seasonal diseases in kota, 64 people died in kota, Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National health mission, sehatsudharosarkar, Negligence in Treatment, JK Lone Hospital, Swine Flu in Kota, Swine Flu in Rajasthan, BJP Rajasthan, municipal Corporation Kota, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika News, Kota News
kota District collector meeting to tackle seasonal diseases

कोटा में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के के टैगोर हॉल में मंगलवार को जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्था व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की एक और बैठक हुई। इसमें कलक्टर ने कहा कि बैठकें बहुत हो गई, अब दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करना होगा। हमारा एक ही लक्ष्य, डेंगू का जड़ से खत्म करना है। कलक्टर रोहित गुप्ता के आदेश के बाद यूआईटी ने दो दर्जन से अधिक भूखण्ड मालिकों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस में सूचित किया है कि न्यास द्वारा आवंटित भूखण्ड पर तीन दिन में साफ सफाई करवाकर निर्माण कार्य शुरू कराए, अन्यथा आवंटन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।

एनजीओ व सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग

उपमहापौर सुनीता व्यास ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जनजागृति आवश्यक है। स्वयंसेवी संस्थाएं वार्डों को गोद लेकर प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्डवार एनजीओ एवं सामाजिक संगठन जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम के साथ कार्य कर पानी भराव की निकासी, घर-घर में कूलरों की जांच, फ ोगिंग एवं साफ. सफाई की निगरानी में सहयोग करेंगे। महापौर महेश विजय ने कहा कि हर सप्ताह कूलरों की सफाई करना जरूरी है।

5 नई फोगिंग मशीन मंगवाई

सीएमएचओ डॉ. आरके लवानिया ने बताया कि जयपुर से पांच फोगिंग मशीनें मंगवाई है। पहले पांच मशीनें थी अब बढ़कर 10 हो जाएगी। जबकि, निगम के पास 17 मशीनें हैं। शहर में पहले शाम को ही फोगिंग होती थी लेकिन अब सुबह भी की जाएगी। चिकित्सा विभाग बुधवार सुबह शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में फोगिंग करेगा।

यह सौंपी जिम्मेदारी

नगर विकास न्यासः- खाली भूखण्डों में भरे पानी में मिट्टी डलवाएं। खाली भूखण्डों के आवंटन निरस्त किया जाए।
नगर निगमः- प्वांइटों से समय पर कचरे का उठाव सुनिश्चित करें। भूखण्ड मालिकों को नोटिस जारी कर राशि वसूले।

Published on:
11 Oct 2017 09:34 am