कोटा

पढ़ाई का मकसद पास होना ही नहीं बल्कि उच्च गुणवत्ता भी होनी चाहिए – शिक्षा मंत्री

Rajasthan News : गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव के वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर सुहाना सर्दी कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चो को स्वेटर वितरित किये।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2024, 8:30 AM IST
republic.jpg

Kota News : शिक्षा मंत्री ने कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल भी वितरित की। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा, सुसंगत एवं संस्कार का महत्व बताया। उन्होने कहा कि इन तीनो के समन्वय से ही एक जिम्मेदार नागरिक बना जा सकता है। उन्होंने सभी को राममंदिर निर्माण एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मार्यादा पुरषोत्तम राम के आचरण से सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने सूर्य सप्तमी के दिन सूर्य नमस्कार करते हुए कहा कि इससे स्वस्थ शरीर, स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सूर्य ऊर्जा प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है, इसलिए सूर्य नमस्कार को सकारात्मकता की मानसिकता से करे।

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की बात करते हुए सभी को नियमित रूप से स्वच्छता में योगदान करने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि पढाई का मकसद सिर्फ पास होना ही नहीं चाहिए बल्कि शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए जिसमें बच्चों की तार्किक शक्ति का विकास हो। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लगभग 1000 स्वेटर एवं 200 साईकल वितरित की गई हैं। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, संगीत की प्रस्तुतियां भी दी।

सीबीईओ ऋतु शर्मा ने बताया कि सुहाना सर्दी संस्था द्वारा इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री के माध्य्म से सर्दी से बचाव के लिए छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गए। मंत्री ने भामाशाह प्रवीण सैनी का सम्मान करते हुए उनको ऐसे अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने राम गोपाल गहलोत को समाज एवं शिक्षा में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

Published on: