
कोटा. विजयादशमी पर्व बुराई का अंत और अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। मंगलवार को विजयादशमी पर्व ( vijayadashami ) कोटा में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। ( kota Dussehra Mela 2019 ) शहर की खुशहाली और प्रगति में बाधक समस्याओं और बुराइयों को जड़ से खत्म करने का शहरवासियों के साथ शासन और प्रशासन को भी संकल्प लेना चाहिए। शहर में व्याप्त जो समस्याएं और बुराइयां हैं, वह खत्म हो जाए तो शिक्षानगरी की प्रगति में चार चांद लग सकते हैं। आओ शहर की इन 10 समस्याओं और बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लें।
1. पॉलीथिन
समूचे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की मुहिम चल रही है। कोटा में भी राष्ट्रीय दशहरा मेले को पॉलीथिन मुक्त आयोजित करने का संकल्प लिया है। शहरवासियों का इस संकल्प को पूरा करने में भागीदारी निभानी चाहिए।
Read More: दर्दनाक: ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक सवार पति की गर्दन धड़ से अलग, 12 फीट दूर गिरा सिर, पत्नी की हालत नाजुक
2. गंदगी
शहर में गंदगी बड़ी समस्या है। शहर के लोगों को घर पर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करने का तथा नगर निगम को समयबद्धता से घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू करने का संकल्प लेना चाहिए।
3. आवारा मवेशी
आवारा मवेशियों की समस्या पिछले तीन-चार साल से जानलेवा साबित हो रही है। पिछले पौने पांच साल में 45 से अधिक लोगों की अकाल मौत हो गई है। शासन और प्रशासन संकल्प ले कि आवारा मवेशियों के कारण शहर में एक भी जान नहीं जा सके।
4. अतिक्रमण
अतिक्रमण की समस्या ने भी विकराल रूप ले लिया है। इस कारण शहर का मूल स्वरूप ही बिगड़ गया है। शहर की सड़कें हो या सरकारी जमीन। जहां भी खाली मिलती है रातों रात अवैध कब्जे हो जाते हैं। लोग अतिक्रमण नहीं करें और प्रशासन शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प ले।
5. मौसमी बीमारियां
शहर में पिछले कुछ सालों में मौसमी बीमारियों ने कहर बरपाया है। डेंगू, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों ने लोगों का जकड़ लिया है। प्रशासन संकल्प ले कि शहर में ऐसी पुख्ता व्यवस्था हो कि मौसमी बीमारियों का प्रकोप नहीं फैले। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर काम शुरू हो।
6. अपराध
शहर को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन को काम करने की जरूरत है। पुलिस के मुखिया संकल्प लें कि कोटा में कोई अपराध नहीं हो और लोग बेफ्रिक होकर घूम सकें। महिला अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण लगे।
7. विद्यार्थियों की हो सुरक्षा
शिक्षा नगरी में देश के कोने-कोने से हर साल डेढ़ से दो लाख विद्यार्थी कोचिंग लेने आते हैं। कोचिंग विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी शहर के लोगों के साथ शासन और प्रशासन को भी लेनी होगी। ताकि अभिभावक कोटा में बेफ्रिक होकर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकें।
Read More: कोटा में 12 युवकों ने 2 कांस्टेबलों पर जमकर बरसाए लोहे के पाइप व सरिए, पत्थरों से मार किया लहुलूहान
8. मिलावट
लालच के फेर में खाद्य सामग्रियों में मिलावट की जाती है। खतरनाक केमिकल्स और घातक चीजों की मिलावट करने से मानव जीवन को खतरा हो जाता है। खाद्य सामग्री में मिलावट नहीं हो और मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई का संकल्प ले।
9. नशा और धूम्रपान त्यागें
युवा पीढ़ी नशे और धूम्रपान की लत से जीवन को बर्बाद करती है। एक बार नशे के दलदल में फंसने के बाद निकलना मुश्किल होता है। धूम्रपान भी जीवन के लिए खतरनाक है। नशा और धूम्रपान का त्याग करने का संकल्प लें।
Read More: दर्दनाक : 'मां' के दर्शन से पहले ही थम गई 'मां' की सांसें, 'वो' छीन गई मासूम बेटी के सिर से मां का आंचल
10. विकास का लें संकल्प
शहर के सभी जनप्रतिनिधियों को भी विकास कार्यों में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। राजनीतिक खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप से शहर का विकास प्रभावित होता है। इसलिए दशहरे पर ये संकल्प लें कि शहर के विकास में सभी भागीदार बनेंगे।