कोटा

कोटा के किसान मंजीत को मिला 2.50 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार

प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया की अध्यक्षता में बुधवार को पंत कृषि भवन में कृष्ण उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग की ओर से राज किसान पोर्टल पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन लाटरी निकाली गई। लाटरी में कृषि उपजमंडी कोटा (भामशाहमंडी) के किसान मंजीत पाल को 2.50 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार मिला।

less than 1 minute read
Jun 12, 2024
mandi

प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया की अध्यक्षता में बुधवार को पंत कृषि भवन में कृष्ण उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग की ओर से राज किसान पोर्टल पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन लाटरी निकाली गई। लाटरी में कृषि उपजमंडी कोटा (भामशाहमंडी) के किसान मंजीत पाल को 2.50 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं द्वितीय पुरस्कार हनुमानगढ़ मंडी के किसान शाहमोहम्मद को 1.50 लाख रुपए एवं उदयपुर मंडी के किसान प्रभुलाल को 1 लाख रुपए का तृतीय पुरस्कार मिला।

राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला

मंडी सचिव शशि शेखर शर्मा ने बताया कि मंडी स्तर पर तो किसानों को पुरस्कार मिलते रहते है, लेकिन पिछले तीन साल में यह पहला मौका है जब कोटा मंडी के किसान को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला है। योजना से संबंधित किसान को पुरस्कार राशि का भुगतान संबंधित मंडी समिति से किया जाता है और मंडी उक्त भुगतान राशि का पुनर्भरण राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड से प्राप्त करती है।

कृषि विभाग

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने किसानों के लिए कृषि उपज को ई-नाम के माध्यम से विक्रय करने तथा ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने व किसानों को अपनी उपज का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषक उपहार योजना लाग की गई थी। योजना के तहत मंडी स्तर पर प्रत्येक 6 माह में प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए दिया जाता है। वहीं खण्ड स्तर पर प्रत्येग 6 माह में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार व तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए दिए जाते है। इसके साथ ही वर्ष में एक बार राज्य स्तर पर पुरस्कार दिए जाते है।

Published on:
12 Jun 2024 08:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर