Kota News: कोटा किडनी फाउंडेशन की ओर से वर्ल्ड किडनी डे के दिवस पर 8 मार्च को सुबह 6 बजे से गणेश उद्यान में निःशुल्क किडनी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोटा किडनी फाउंडेशन, कोटा के डायरेक्टर डॉ विकास खंडेलिया, डीएम, नेफ्रोलॉजिस्ट ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किडनी से जुड़ी बीमारियों के […]
Kota News: कोटा किडनी फाउंडेशन की ओर से वर्ल्ड किडनी डे के दिवस पर 8 मार्च को सुबह 6 बजे से गणेश उद्यान में निःशुल्क किडनी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोटा किडनी फाउंडेशन, कोटा के डायरेक्टर डॉ विकास खंडेलिया, डीएम, नेफ्रोलॉजिस्ट ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किडनी से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर पहचान और रोकथाम के लिए प्रेरित करना है।
वर्ष 2026 के लिए विश्व किडनी दिवस की थीम “सबके लिए किडनी स्वास्थ्य – लोगों की देखभाल, पृथ्वी की सुरक्षा” रखी गई है। इस थीम का उद्देश्य किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी उजागर करना है।
सीए कुमार विकास जैन ने बताया कि किडनी से संबंधित कई बीमारियाँ प्रारंभिक चरण में बिना स्पष्ट लक्षण के विकसित होती हैं। इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, नियमित व्यायाम तथा मधुमेह और उच्च रक्तचाप का नियंत्रण किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में आम नागरिकों के लिए वजन मापन, ब्लड शुगर जांच, रक्तचाप जांच, पिछले तीन महीनों की औसत शुगर का आकलन, लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल जांच), किडनी की महत्वपूर्ण जांच समेत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ का आयोजन किया जाएगा।
साथ किडनी से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कूपन के आधार पर 3 विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शिविर में उपस्थित चिकित्सककिडनी रोगों की रोकथाम, सही आहार, पानी की उचित मात्रा, नियमित व्यायाम तथा मधुमेह और उच्च रक्तचाप के नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।