कोटा

कम्बोडिया मे भी मनाया मोदी की जीत का जश्न…मंदिर में आरती, शिव का जलाभिषेक”…

कोटा बूंदी सासंद ओम बिरला की जीत पर दी बधाई
2 min read
May 23, 2019
kota Lok Sabha Result 2019: Celebration of Modi's victory in Cambodia
कम्बोडिया मे भी मनाया मोदी की जीत का जश्न...मंदिर में आरती, शिव का जलाभिषेक”...

कोटा . सायम रियेप (कम्बोडिया) विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत मे सशक्त सरकार पर पूरे विश्व की निगाहें बनी हुई थी। कम्बोडिया में आगामी अगस्त में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य समाज की मीटिंग की तैयारियों का जायज़ा लेने आये वैश्य समाज राजस्थान के युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश विजय ने कोलम्बिया के सायम रियेप शहर में विश्व प्रसिद्ध व सबसे प्राचीन हिंदू लॉर्ड विष्णु मंदिर व शिव मंदिर के दर्शन के दौरान देखा कि सैकड़ो प्रवासी भारतवासी मोदी सरकार के निर्णय पर ख़ुशी जताते हुये बधाइयाँ दे रहे थे।

जीत का ताज बिरला के नाम, दूसरी बार बने सांसद

- कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में 2.70 लाख से विजयी

कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने जीत का ताज भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला को पहनाया। बिरला ने 2 लाख 78 हजार 512 मतों से जीत का रेकॉर्ड बनाया। इस सीट से अब तक की यह सबसे बड़ी जीत है। बिरला ने 2014 का लोकसभा चुनाव 2 लाख 782 वोटों से जीता था। बिरला ने संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी और पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा अपने विधानसभा क्षेत्र से भी नहीं जीत पाए। संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र कोटा जिले के तथा दो बूंदी जिले के आते हैं।

स्थिर व मज़बूत सरकार पर युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश विजय ने कोलम्बिया में विष्णु मंदिर में आरती कर कोटा से लोकप्रिय सांसद ओम बिरला की ऐतिहासिक जीत व मोदी जी के नेत्तृत्व में पूरे विश्व की निगाह वाली सशक्त भाजपा सरकार की बधाई दी तथा भगवान शिव की मूर्ति पर जल चढ़ाते हुये अखंड भारत के निर्माण व 6ठीं महाशक्ति बनने सहित पूरे देश के कल्याण की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल में अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक हैदराबाद निवासी बद्री विशाल बंसल,सुरेश अग्रवाल,अनिल तायल व नागेश पन्पति सहित कई अप्रवासी व प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।

Published on:
23 May 2019 07:02 pm