कोटा

Hug Day के दिन प्रेमी ने कर दी अजीब हरकत, मोबाइल पर बात करते-करते खुदके पेट में मार लिया चाकू, 3 साल पहले गुस्से में काटी थी नस

Love Affair News: 30 साल के रजत पांडे नाम का युवक खाना खाकर फोन पर बात कर रहा था। फोन पर बात करने के दौरान गुस्सा आया तो अपने ही पेट में दो बार चाकू मार लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 12:44 PM IST
Feature image
Demo Pic: Patrika

Kota News: कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय रजत पांडे ने मंगलवार रात प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि रंगपुर पुलिया के नीचे मोबाइल पर बात कर रहे रजत ने अचानक अपने पेट में दो बार चाकू मार लिया। उसके दोस्त उसे तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। रजत के दोस्तों ने बताया कि तीन साल पहले भी उसने एक युवती से जुड़ी परेशानी के चलते हाथ की नसें काट ली थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये है मामला


राजस्थान के कोटा जिले से एक मामला सामने आया है। जिसमें 30 साल के रजत पांडे नाम का युवक खाना खाकर फोन पर बात कर रहा था। फोन पर बात करने के दौरान गुस्सा आया तो अपने ही पेट में दो बार चाकू मार लिया। घबराए दोस्तों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां ICU में उसका इलाज चल रहा है।

Updated on:
13 Feb 2025, 12:44 PM IST
Published on: