कोटा

Kota Mandi Bhav 12 November: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सोयाबीन-सरसों-धनिया और चने में तेजी

Kota Mandi Bhav: कोटा की भामाशाह मंडी में गुरुवार को धान की बंपर आवक के बीच सोयाबीन, सरसों, धनिया और चने के भाव चढ़ गए। वहीं सर्राफा बाजार में चांदी 4,700 रुपए और जेवराती सोना 3,800 रुपए टूट गया। यहां पढ़ें मंडी का ताजा भाव।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 9:56 PM IST
Kota Mandi
Kota Mandi: कृषि उपज से भरी मंडी (फोटो-पत्रिका)

कोटा। भामाशाह मंडी में गुरुवार को कृषि जिंसों की बंपर आवक रही। मंडी में करीब 3.50 लाख कट्टे कृषि जिंसों की आवक दर्ज की गई। इनमें अकेले धान के करीब 2.50 लाख कट्टे शामिल रहे। बाजार में गेहूं मिल के भाव 50 रुपए प्रति क्विंटल कमजोर हुए, जबकि सोयाबीन और सरसों में 200-200 रुपए, धनिया में 500 रुपए तथा चने में 150 रुपए की तेजी दर्ज की गई।

शुभ मुहूर्त में धनिया की बिक्री के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। एक ढेर का भाव 16,951.25 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन की आवक करीब 6 हजार कट्टे की रही। इसके भाव 300 रुपए की तेजी के साथ 5,400 से 26,025 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। खाद्य तेलों में भी 40 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।

सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

दूसरी ओर, कोटा सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,700 रुपए टूटकर 1,85,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जेवराती सोना 3,800 रुपए की गिरावट के साथ 1,41,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। शुद्ध सोने का भाव 1,41,950 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

कोटा भामाशाह मंडी के जिंस भाव

सभी भाव रुपए प्रति क्विंटल में।

जिंसभाव
गेहूं मिल2750–2850
गेहूं एवरेज टुकड़ी2850–2950
गेहूं बेस्ट टुकड़ी2950–3150
धान (1509) गीला3400–4200
धान (1509) सूखा3900–4421
धान (1847)3700–4250
धान (1718)4400–4901
धान सुगंधा3700–4021
धान (पूसा-1)4000–4600
धान (1401)4300–4650
सोयाबीन5800–7251
सरसों8000–9201
अलसी9500–10000
ज्वार शंकर2000–2500
मक्का नई2300–2750
जौ2500–2650
तिल्ली12000–15500
मैथी5800–7000
धनिया बादामी14000–15000
धनिया ईगल15000–16951
धनिया रंगदार16000–17500
मूंग6500–8000
उड़द4500–8500
चना देशी6700–7100
चना मौसमी नया6600–7051
चना पेप्सी6600–7051
चना डंकी5200–6600
चना काबुली5500–8500

कोटा में खाद्य तेलों के भाव

15 किलो प्रति टिन के भाव, रुपए में।

तेल का नामभाव
सोया रिफाइंड फॉर्च्यून2590
सोया रिफाइंड चंबल2550
सोया रिफाइंड सदाबहार2390
लोकल रिफाइंड2300
दीप ज्योति2410
सरसों स्वास्तिक3240
अलसी तेल2840
मूंगफली ट्रक3370
मूंगफली कोटा स्वास्तिक2960
मूंगफली सोना सिक्का3240
मूंगफली कटारिया गोल्ड2985
वनस्पति घी स्कूटर2060
वनस्पति घी अशोका2060

देसी घी और चीनी के भाव

देसी घी के भाव रुपए प्रति टिन और चीनी के भाव रुपए प्रति क्विंटल।

ब्रांड/वस्तुभाव
मिल्क फूड घी10040
कोटा फ्रेश घी9900
पारस घी10350
नोवा घी10100
अमूल घी9980
मधुसूदन घी10500
परम घी10340
चीनी5550–5630

कोटा में चावल और दालों के भाव

सभी भाव रुपए प्रति क्विंटल में।

वस्तुभाव
बासमती चावल9500–10500
मूंग दाल9500–10200
मूंग मोगर10700–11100
चना दाल8800–9000
तुअर दाल12000–15200
उड़द10800–11500
उड़द मोगर12000–13000
मसूर7000–7500

कोटा सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के भाव

धातुभावबदलाव
चांदी (प्रति किलो)185800 रुपए4700 रुपए की गिरावट
जेवराती सोना (प्रति 10 ग्राम)141200 रुपए3800 रुपए की गिरावट
शुद्ध सोना (प्रति 10 ग्राम)141950 रुपए—

गोल्ड कैरेट के भाव

रुपए प्रति 10 ग्राम। कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार-

सोने की शुद्धताभाव
गोल्ड 24 कैरेट (99.5)141000
गोल्ड 22 कैरेट130556
गोल्ड 20 कैरेट122609
गोल्ड 18 कैरेट112800
गोल्ड 14 कैरेट99276
Updated on:
12 Nov 2026, 9:56 PM IST
Published on: