Kota Mandi Bhav : चने में 25, सरसों में 50, मेथी में 200 और धनिए में 150 रुपए प्रति क्विंटल तेजी रही। गेहूं 20 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा।
Kota Mandi Bhav : कोटा भामाशाहमंडी में शनिवार को कृषि जिंस की लगभग 125000 कट्टे की आवक रही। चने में 25, सरसों में 50, मेथी में 200 और धनिए में 150 रुपए प्रति क्विंटल तेजी रही। गेहूं 20 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन की आवक लगभग 10000 कट्टे की रही। लहसुन 4000 से 18000 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
भाव : गेहूं 2350 से 2650, धान सुगन्धान 2400 से 2551, धान (1509 ) 3000 से 3201, धान (1718) 3600 से 3901, धान पूसा 2200 से 3201, सोयाबीन 4200 से 4701, सरसों 4500 से 5651, अलसी 4500 से 4950, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2000 से 2200, मक्का 2000 से 2100, जौ नया 1600 से 1950, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4800 से 5750 कलौंजी 13000 से 17850, धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 6700 धनिया नया ईगल 6500 से 7000, रंगदार 7000 से 8500, मूंग 6500 से 7500, उड़द 5000 से 9300, चना देशी 5800 से 6505, चना मौसमी 5800 से 6300, चना पेप्सी 5800 से 6600।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड : फॉच्र्यून 1800, चम्बल 1775, सदाबहार 1670, लोकल रिफाइंड 1570, सोयुग गोल्ड 1670, दीप ज्योति 1690, सरसों स्वास्तिक 1970, अलसी 2050 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली : ट्रक 3020, स्वास्तिक निवाई 2590, कोटा स्वास्तिक 2520, सोना सिक्का 2880 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7500, कोटा फ्रेश 7400, पारस 7600, नोवा 7400, अमूल 9000, सरस 8700, मधुसूदन 8100 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1560, अशोका 1560 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4110 से 4150 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल : बासमती चावल 6500-11000, पौना 6500-7200, डबल टुकड़ी 4100-4800, टुकड़ी 3000-3300, गोल्डन बासमती साबुत 10100-10300, पौना 4000-5200, डबल टुकड़ी 3600-3900, कणी 3150-3300, तुअर 14000-17200, मूंग 9600-10200, मूंग मोगर 10200-11000, उड़द 10600-11500, उड़द मोगर 11500-13000, मसूर 7200-7500, चना दाल 7500-7650, पोहा 3850-5600 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा : चांदी-सोने में तेजी
स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी व सोने में तेजी रही। चांदी 2200 रुपए तेजी के साथ 86,800 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोने में 450 रुपए तेजी के साथ भाव 73,550 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 86,800 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 73,550 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 73,950 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।