23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: महिला ने युवक को जिम की फीस देने बुलाया और होटल ले जाकर बनाए संबंध, हनीट्रेप मामले में 4 गिरफ्तार

Kota News: कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में पुलिस ने हनीट्रेप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने युवक को जिम फीस के बहाने कोटा बुलाकर बाद में रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग की।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

May 23, 2026

Honey Trap Case

गिरफ्तार आरोपियों की फोटो: पत्रिका

4 Accused Arrested In Kota Honeytrap Case: कोटा के इटावा स्थानीय पुलिस ने हनीट्रेप मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि महिला फरार है। आरोपियों से कोटा रेंज के विभिन्न जिलों में कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि कोटा ग्रामीण के थाना इटावा क्षेत्र में हनीट्रेप घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपी अब्दुल फिरोज, रियासत अली, रईस कुरैशी और योगेन्द्र मीणा को गिरफ्तार किया।

इटावा निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दी थी कि 13 मई को उसको सोशल मीडिया ग्रुप पर एक महिला ने मैसेज कर जिम ट्रेनिंग के नाम पर फीस देने का हवाला देकर चार-पांच दिन बाद कोटा बुलाया। जहां एक होटल में रुककर एक बार शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन महिला ने फोन कर बताया कि उसके घरवालों को रात की घटना का पता चल गया है, वे रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।

इसके बाद योगेन्द्र मीणा निवासी इटावा ने फोन कर बताया कि तेरे साथ कोटा में कोई महिला का मैटर हुआ है। वह बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने की बोल रही है। मैं संभाल लूंगा। इसके पश्चात रियासत अली व अब्दुल फिरोज ने फोन किया और मामला रफा-दफा व राजीनामा कराने के लिए 15 लाख रुपए मांगे। मैंने इतने रुपए नहीं होने की बात कही तो 3.50 लाख रुपए 21 मई को ढीपरी कालिसिंध लेकर आने की बात कही। हालांकि मेरे पास 3.50 लाख भी नहीं थे। गुरुवार को मुझे योगेन्द्र मीणा कार में बैठाकर ढीपरी कालिसिंध ले गया। उससे पहले ही मैं इटावा पुलिस को फोन पर पूरे प्रकरण के बारे में बता चुका था।

विशेष टीम का गठन

थानाधिकारी अजीतसिंह, सउनि ललित किशोर के नेतृत्व में टीम ने निजी वाहन से लोकेशन ट्रेस कर गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त दो कार एवं मोबाइल बरामद किए। आरोपी माही पत्नी मोहम्मद जफर निवासी कोटा फरार है। आरोपी महिला पूर्व में कनवास में कोर्ट में बयान बदलने की एवज में पीड़ित से चार लाख ऐंठ चुकी है।

तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में भेजा

हनीट्रेप प्रकरण में गिरफ्तार तीन आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चार दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेजा। पुलिस ने तीन आरोपियों को 21 मई को मौके से तथा आरोपी रईस को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।