
Kota Mandi Bhav: भामाशाहमंडी में शुक्रवार को 70 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 200, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 10 हजार कट्टों की रही। लहसुन 4000 से 18000 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव : गेहूं 2400 से 2600, धान सुगंधा 2400 से 2751, धान (1509) 2800 से 3201, धान (1718) 3600 से 4041, धान पूसा 2200 से 3201, सोयाबीन 4200 से 4701, सरसों 4500 से 5850, अलसी 4800 से 5250, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2000 से 2250, मक्का 2000 से 2150, जौ 1800 से 2050, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 5000 से 5800, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया नया सूखा बादामी 6400 से 6800, धनिया नया ईगल 6800 से 7000, धनिया रंगदार 7000 से 8500, मूंग 6500 से 7000, उड़द 5000 से 9500, चना देशी 5800 से 6601, चना मौसमी 5800 से 6500, चना पेप्सी 5800 से 6800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉर्च्यून 1780, चबल 1760, सदाबहार 1695, लोकल रिफाइंड 1540, सोयुग गोल्ड 1680, दीप ज्योति 1720, सरसों स्वास्तिक 2150, अलसी 2050 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 3040, स्वास्तिक निवाई 2580, कोटा स्वास्तिक 2540, सोना सिक्का 2860 रुपए प्रति टिन। देसी घी : मिल्क फूड 7670, कोटा फ्रेश 7600, पारस 7900, नोवा 7900, अमूल 9200, सरस 8400, मधुसूदन 8200 रुपए प्रतिटिन। वनस्पति घी : स्कूटर 1540, अशोका 1540 रुपए प्रतिटिन। चीनी : 4060 से 4100 प्रति क्विंटल। चावल व दाल : बासमती चावल 6500-11000, पौना 6500-7200, डबल टुकड़ी 4100-4800, टुकड़ी 3000-3300, गोल्डन बासमती साबुत 10100-10300, पौना 4000-5200, डबल टुकड़ी 3600-3900, कणी 3150-3300, तुअर 16500-18500, मूंग 9600-10500, मूंग मोगर 10000-11500, उड़द 10000-12500, उड़द मोगर 10000-14000, मसूर 7600-8000, चना दाल 8500-8800, पोहा 3900-5500 रुपए प्रति क्विंटल।
स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 100 रुपए तेजी के साथ 89,600 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 300 रुपए तेजी के साथ भाव 73,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव : चांदी 89,600 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 73,000 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 73,400 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।