कोटा

Kota Mandi Bhav: गेहूं, सोयाबीन, सरसों, उड़द तेज, चना-धान मंदा, चांदी 5500 रुपए फिसली

Kota Mandi Bhav 16 November: कोटा की भामाशाहमंडी में सोमवार को कृषि जिंसों की बंपर आवक ने व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा दिया। शाम तक करीब 3 लाख कट्टे जिंस मंडी पहुंची। मंडी परिसर भरने के बाद बाहर करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों की कतार लग गई। मंडी में गेहूं 25, सोयाबीन 100, सरसों और उड़द 200-200 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहे, जबकि चना 50 और धान 100 रुपए मंदा हुआ।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 9:00 PM IST
Kota Mandi
Kota Mandi: फोटो-पत्रिका

कोटा। हाड़ौती में फसलों की बंपर आवक का असर भामाशाहमंडी में देखने को मिल रहा है। सोमवार को मंडी में करीब तीन लाख कट्टे कृषि जिंस पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। मंडी परिसर में जगह कम पड़ गई और किसानों को अपनी उपज खाली करने के लिए इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि मंडी के बाहर करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों की कतार लग गई। शाम तक 600 से अधिक वाहन बाहर खड़े रहे।

रविवार रात से ही किसानों के मंडी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बूंदी और बारां की मंडियों में अधिक आवक के कारण कामकाज बंद रहने से भी किसान कोटा पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से धान की आवक बढ़ी है। सोमवार को वहां से करीब एक लाख बोरी धान मंडी पहुंचा। किसानों ने आवक को देखते हुए टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने भी कहा कि टोकन सिस्टम से किसानों को अनावश्यक इंतजार से राहत मिल सकती है।

भामाशाहमंडी में कृषि जिंसों के भाव

सोमवार को सभी कृषि जिंसों की कुल आवक करीब 3 लाख कट्टे रही। गेहूं 25 रुपए, सोयाबीन 100 रुपए, सरसों 200 रुपए और उड़द 200 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहे। चना 50 रुपए और धान 100 रुपए मंदा रहा। लहसुन की करीब 4 हजार कट्टे आवक हुई। इसके भाव 5400 से 20000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

प्रमुख कृषि जिंसों के भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

कृषि जिंसभाव
गेहूं मिल2800–2900
गेहूं एवरेज टुकड़ी2900–2950
गेहूं बेस्ट टुकड़ी2950–3150
धान 1509 (गीला)3400–4000
धान 1509 (सूखा)4100–4451
धान 18473800–4250
धान 17184400–4801
धान सुगंधा3700–4141
धान पूसा-14200–4650
धान 14014300–4601
सोयाबीन5800–7451
सरसों8500–9781
अलसी9500–10000
ज्वार शंकर2000–2500
मक्का नई2300–2870
जौ2600–2850
तिल्ली12000–15500
मैथी5800–7000
धनिया बादामी14000–14700
धनिया ईगल15000–15500
धनिया रंगदार16000–17500
मूंग6500–8000
उड़द5500–8300
चना देशी6700–6900
चना मौसमी नया6600–6901
चना पेप्सी6600–6901
चना डंकी5200–6600
चना काबुली5500–8500

किराना बाजार में सोयाबीन और मूंगफली तेल तेज

किराना बाजार में सोयाबीन तेल 50 रुपए और मूंगफली तेल 35 रुपए प्रति टिन तेज रहा।

खाद्य तेल के भाव (15 किलो प्रति टिन)

तेल का नामभाव (रुपए)
सोया रिफाइंड फॉर्च्यून2600
सोया रिफाइंड चंबल2570
सदाबहार2410
लोकल रिफाइंड2290
दीप ज्योति2430
सरसों स्वास्तिक3310
अलसी तेल2890
मूंगफली ट्रक3450
कोटा स्वास्तिक3000
सोना सिक्का3260
कटारिया गोल्ड3030
वनस्पति स्कूटर2070
वनस्पति अशोका2070

चीनी, देसी घी और दाल-चावल के भाव

वस्तुभाव
चीनी (प्रति क्विंटल)5640–5680
मिल्क फूड घी (टिन)10040
कोटा फ्रेश घी (टिन)9900
पारस घी (टिन)10350
नोवा घी (टिन)10100
अमूल घी (टिन)9980
मधुसूदन घी (टिन)10500
परम घी (टिन)10340
बासमती चावल (प्रति क्विंटल)9500–10500
मूंग दाल9500–10200
मूंग मोगर10700–11100
चना दाल8800–9000
तुअर दाल12000–15200
उड़द दाल10800–11500
उड़द मोगर12000–13000
मसूर दाल7000–7500

कोटा सर्राफा: चांदी 5500 रुपए टूटी, सोना भी गिरा

कोटा सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5500 रुपए टूटकर 1,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जेवराती सोने के भाव 1100 रुपए घटकर 1,39,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। शुद्ध सोने का भाव 1,39,850 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

सोने के कैरेट के अनुसार भाव

कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, रुपए प्रति 10 ग्राम

सोने की शुद्धताभाव
गोल्ड 24 कैरेट (99.5)139000
गोल्ड 22 कैरेट128704
गोल्ड 20 कैरेट120870
गोल्ड 18 कैरेट111200
गोल्ड 14 कैरेट97887
Updated on:
16 Nov 2026, 9:00 PM IST
Published on: