कोटा

Kota New Mayor: कौन हैं 10 वीं तक पढ़ी कोटा की नई महापौर अनुसुइया गोस्वामी? BJP संगठन में संभाल चुकी हैं अहम जिम्मेदारियां

Kota New Mayor Anusuiya Goswami Kaun Hai: शिक्षा नगरी में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के उत्साह के बीच कोटा को नई महापौर मिल गई। भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी ने महापौर पद का चुनाव जीत लिया। नगर निगम में हुए चुनाव में भाजपा को 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 35 वोट मिले।
2 min read
• •
Sep 25, 2026
Kota New Mayor Anusuiya Goswami
Kota New Mayor Anusuiya Goswami (Photo/FB-anusuiya.goswami.92)

Kota New Mayor Anusuiya Goswami Kaun Hai: कोटा। शिक्षा नगरी में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के उत्साह के बीच कोटा को नई महापौर मिल गई। भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी ने महापौर पद का चुनाव जीत लिया। नगर निगम में हुए चुनाव में भाजपा को 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 35 वोट मिले। वार्ड 98 से पार्षद चुनी गईं अनुसुइया गोस्वामी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी हैं। उन्होंने पार्टी में महिला मोर्चा की शहर जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर तक की जिम्मेदारियां संभाली हैं।

51 साल की अनुसुइया, 10वीं तक पढ़ाई

अनुसुइया गोस्वामी की उम्र 51 वर्ष है और उन्होंने 10वीं तक शिक्षा हासिल की है। भाजपा संगठन में सक्रिय रहने के साथ उनका थोक और रिटेल कारोबार भी है। अनुसुइया गोस्वामी की घोषित संपत्ति में 33 लाख 12 हजार 580 रुपए की चल संपत्ति और 75 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। उनके ऊपर 14 लाख 81 हजार 145 रुपए का होम लोन भी है।

अनुसुइया गोस्वामी

पार्टी: भाजपा
वार्ड: 98
उम्र: 51 वर्ष
शिक्षा: 10वीं
व्यवसाय: थोक और रिटेल कारोबार
आपराधिक मामले: कोई नहीं

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से प्रदेश स्तर तक जिम्मेदारी

अनुसुइया गोस्वामी भाजपा महिला मोर्चा की शहर जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वह पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। पार्टी संगठन में सक्रियता और लंबे समय से जुड़ाव को उनकी उम्मीदवारी के प्रमुख कारणों में बताया गया।

ग्रीन और क्लीन सिटी पर फोकस

महापौर बनने के बाद अनुसुइया गोस्वामी ने कोटा को ग्रीन और क्लीन सिटी बनाने की दिशा में काम करने की प्राथमिकता बताई है। इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और बेहतर बनाने, स्मार्ट वार्ड विकसित करने और पार्षदों के साथ मिलकर शहर की समस्याओं का समाधान करने पर जोर रहेगा। अनुसुइया गोस्वामी की प्राथमिकताओं में वार्डों को सीसीटीवी से लैस करना भी शामिल है। इसके साथ ही स्मार्ट वार्ड विकसित करने और पार्षदों के साथ मिलकर स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करने की बात कही गई है।

Updated on:
25 Sept 2026 12:58 pm
Published on:
25 Sept 2026 12:53 pm