कोटा

कोटा वसियो का अटूट प्रकृति प्रेम-

सांसद सहित कई लोगों ने किया श्रमदान,कविताओं से समझाया प्रकृति-पेड़ों का महत्व,वृक्षम के तहत पौधारोपण ,हाड़ौती क्लब ने पौधे लगाए
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2018, 8:24 PM IST
kota
kota

बालाजी बावड़ी का निखरा रूप
कोटा. राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम् अभियान के तहत रविवार को नयापुरा के गोपाल निवास बाग स्थित बालाजी की बावड़ी में श्रमदान किया गया। इस दौरान सांसद ओम बिरला ने बावड़ी की सफाई की और मंदिर परिसर में झाडू लगाकर कचरा साफ किया।
शनिवार को आई आंधी से पूरे परिसर में गंदगी फैली हुई थी, जिसे सांसद सहित कई लोगों ने साफ किया। बिरला ने कहा कि सामूहिक रूप से श्रमदान करने से कार्य जल्दी होता है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान को बल मिलता है। इस दौरान बावड़ी में जमा मलबे को हटाया गया, वहां पडे़ पत्थर, पत्ते व फूल मालाओं से भरी बावड़ी को साफ किया गया।
इस अवसर पर महाबली स्पोट्र्स अकादमी के अशोक गौतम, एक सफल प्रयास संस्था के अध्यक्ष बीटा स्वामी, शारीरिक शिक्षक राम गोपाल, एथेलेटिक्स कोच अजीज पठान, अचल शर्मा, कृष्ण मुरारी, मनदीप पुनिया, राम दयाल शाक्यवाल, सतीश विजय, सुनील मेहरा भाजपा, कांग्रेस पदाधिकारी सहित कई संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Read More:बदलता मिजाज मौसम का

कविताओं से समझाया प्रकृति-पेड़ों का महत्व
कोटा. भारतेंदु समिति सभागार में रविवार को काव्यांजलि का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा थे। अध्यक्षता कवि बशीर अहमद मयूख ने की।
विशिष्ठ अतिथि पूर्व महापौर डॉ. रत्ना जैन थी। कार्यक्रम में कवि व साहित्यकारों ने काव्यपाठ में पर्यावरण, जल, जमीन, जंगल, वृक्ष आदि के महत्व को उजागर किया। मयूख ने प्रकृति की सुन्दरता का प्रेम, श्रृंगार, तरन्नुम, जन्नत, पुरवाई, ईश्वर, धाम आदि के माध्यम से बखान किया व वेदों, पुराण और इतिहास में प्रकृति के महत्व को बताया। पेड़ों के कटाई के कारण बढ़ रहे रेगिस्तान पर चिंता जताई। इसी तरह रामनारायण हालधर, विश्वामित्र दाधीच, भगवंत सिंह जादौन, रामेश्वर शर्मा और ओम नागर ने भी प्रकृति की प्रति मानव को सावचेत करने के लिए काव्यपाठ किया। विधायक शर्मा ने कवियों व साहित्यकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरणविद् एल.के. दाधीच की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया गया। उनकी याद में हर साल पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के पुरस्कार देने की योजना पर भी विचार किया गया।

वृक्षम के तहत पौधारोपण
कोटा. स्वच्छ भारत समिति की ओर से जिला संयोजक पीयूष शर्मा के नेतृतव में पौधारोपण एक मुहिम के तहत वृक्षम का आगाज रविवार को हुआ। इसके तहत कोटा शहर में अलग-अलग जगह चिन्हित कर एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। कायक्रम संयोजक वैभव सक्सेना ने बताया कि रविवार को शिवपुरा धाम के संत सनातनपुरी महाराज व महंत डॉ. बाबा कमलदास के सानिघ्य बोरखेड़ा स्थित आश्रम में पौधारोपण किया गया।

हाड़ौती क्लब ने पौधे लगाए
कोटा. हाड़ौती क्लब कोटा के तत्वावधान में रविवार को देवली अरब रोड स्थित राजनगर के पार्क में क्लब अध्यक्ष प्रकाश जैन दीपपुरा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। सदस्यों ने 21 पौधे लगाए और देखरेख का संकल्प लिया। वक्फ बोर्ड सचिव डॉ. मुस्ताख, एडवोकेट रामप्रसाद मीणा, रोहित खण्डेलवाल, अभिषेक जैन आदि ने पौधारोपण किया।

Published on: