कोटा

Kota: भीषण गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ आइसक्रीम खा रहे शहरवासी, रोजाना हो रही इतने लाख की खपत, जानें कौनसा फ्लेवर बना पहली पसंद

प्रतिदिन करीब 25 लाख रुपए की आइसक्रीम शहर में बिक रही है, जिसमें सबसे अधिक मांग चॉकलेट फ्लेवर की देखी जा रही है। शहर के गुमानपुरा इलाके को आइसक्रीम की सबसे अधिक खपत वाला क्षेत्र माना जाता है।

2 min read
Jun 07, 2025
आइसक्रीम (फोटो: पत्रिका)

World Chocolate Ice Cream Day: भीषण गर्मी में जहां लोग गर्म हवा और लू से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, वहीं शहर में आइसक्रीम की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। प्रतिदिन करीब 25 लाख रुपए की आइसक्रीम शहर में बिक रही है, जिसमें सबसे अधिक मांग चॉकलेट फ्लेवर की देखी जा रही है। शहर के गुमानपुरा इलाके को आइसक्रीम की सबसे अधिक खपत वाला क्षेत्र माना जाता है। यहां शाम होते ही आइसक्रीम पार्लरों और ठेलों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी की पहली पसंद चॉकलेट आइसक्रीम है। यही वजह है कि बाजार में चॉकलेट फ्लेवर की 10 से 15 वैरायटी उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।

10 से 100 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध

बाजार में आइसक्रीम 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की विभिन्न फ्लेवर और साइज में उपलब्ध है। हालांकि सबसे अधिक बिक्री 30 से 50 रुपए वाली मिड-रेंज आइसक्रीम की हो रही है। डिस्ट्रीब्यूटर उमेश शर्मा ने बताया कि चॉकलेट फ्लेवर की मांग इतनी अधिक है कि कई बार कंपनियां पूरी सप्लाई नहीं कर पाती। गर्मी में अन्य फ्लेवर जैसे वनीला, स्ट्रॉबेरी और मैंगो की तुलना में चॉकलेट फ्लेवर की बिक्री कई गुना ज्यादा होती है।

महिलाओं व बच्चों को अधिक पसंद

डिस्ट्रीब्यूटर के अनुसार, चॉकलेट का स्वाद बच्चों और महिलाओं दोनों को विशेष रूप से पसंद आता है और यही कारण है कि हर गर्मी में इसकी मांग बढ़ती जा रही है। कोटा जैसे शैक्षणिक शहर में विद्यार्थियों की संया अधिक होने के कारण भी आइसक्रीम की खपत पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कोटा की गर्मी जितनी तीव्र है, उतनी ही तेजी से चॉकलेट आइसक्रीम की ठंडक लोगों को राहत पहुंचा रही है।

Updated on:
07 Jun 2025 02:26 pm
Published on:
07 Jun 2025 02:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर