कोटा

पहले दिन कोटा के खिलाडिय़ों का दबदबा

कोटा. नगर निगम की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दशहरे मेले में पहली बार चम्बल टाइटल कप वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई।

2 min read
Oct 06, 2017
नगर निगम की ओर से आयोजित

कोटा . नगर निगम की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दशहरे मेले में पहली बार चम्बल टाइटल कप वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई। अखिल भारतीय ओपन चंबल वुशू टाइटल कप प्रतियोगिता में पहले दिन चंबल पैंथर, चंबल टाइगर, चंबल महाबली, चंबल अग्नि सहित अन्य टाइटल के प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। अगले राउंड में जगह पक्की करने के लिए खिलाडिय़ों ने जबरदस्त पंच व दांव पेंच लगाए। पहले दिन कोटा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। मैच के मध्य अवकाश तक 52 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता में 11 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में अलग-अलग 8 भार वर्ग के मुकाबले होंगे। कार्यक्रम संयोजक व मेला समिति सदस्य नरेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि 52 किलो भारत वर्ग में चंबल पैंथर टाइटल के लिए श्रीगंगानगर के दीपक व कोटा के पृथ्वीपाल सिंह बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें दीपक विजय रहे। इसी टाइटल के लिए भिड़े सूरजभान सिंह ने कोटा के प्रखर को हराया। झुंझुनू के श्यामलाल ने हनुमानगढ़ के राजेंद्र सिंह, बीकानेर के घनश्याम ने भरतपुर के चंद्रशेखर, अलवर के प्रेम सिंह ने सीकर के युगांतर, जयपुर के प्रमोद कुमार ने कोटा के हर्षित पारेता को व हेमंत संगत ने उदयपुर के रवि सोनी को हरा सेमीफ ाइनल में जगह बनाई।
60 किलो भार वर्ग में चंबल टाइगर के लिए अविनाश जोधपुर ने नरेंद्र दौसा, हीरालाल कोटा ने जगदीश बीकानेर को, महाजीत जयपुर ने प्रीतम सिंह कोटा, गजराज कोटा ने विक्रमसिंह उदयपुर को, धीरज कोटा ने मुकेश सिंह हनुमानगढ़ को, संजय श्रीगंगानगर ने कुलवंत भरतपुर को, विशाल सीकर ने अभिषेक चौधरी झुंझुनू, शिव सिंह अलवर ने भावेश मीणा कोटा को हरा सेमीफ ाइनल में जगह बनाई। 70 किलो भार वर्ग में चंबल फाइटर्स के लिए रघुराज सिंह दौसा ने राजू सिंह अलवर को, प्रीतम यादव कोटा ने शुभम चौधरी कोटा, सुविज्ञ श्रीगंगानगर ने कपिल सोलंकी भरतपुर को, फ तेह सैफ उल्ल खान कोटा ने कल्याण सिंह उदयपुर को व जितेंद्र सिंह राठौर जोधपुर ने रिंकू झुंझुनू को हराया।
80 किलो भार वर्ग चंबल राइनो के लिए गौरव चौधरी कोटा ने महिपाल सीकर को, योगेश बीकानेर ने धर्मेंद्र डूडी जोधपुर को, हरवीर सिंह दौसा ने पवन गुर्जर झुंझुनू को और अजय श्रीगंगानगर ने करणवीर ठाडा कोटा को हराकर सेमीफ ाइनल में पहुंचे।
90 किलो भार वर्ग में चंबल महाबली टाइटल के लिए सिमरनजीत कोटा ने सुमित चौधरी बीकानेर को, सुरेश शर्मा जयपुर ने रवि अलवर को और रामेश्वर भरतपुर ने राजवेंद्र सिंह कोटा को हराया। 52 किलो भार वर्ग में चंबल अग्नि के लिए महिला खिलाडिय़ों का भी जबरदस्त उत्साह देखते बना। इसमें मेघा जोशी दौसा ने संदीपा धौलपुर को, मनीषा जोशी उदयपुर ने रमनदीप हनुमानगढ़ को, शशिकला अलवर ने मीना सोनी श्रीगंगानगर को, पूजा चौधरी भरतपुर ने मोनिका गहलोत जयपुर को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। चंबल ज्वाला 56 किलो भार वर्ग में रोशनी गुप्ता जयपुर ने खुशी झुंझुनू को, प्रकृति कोटा ने स्वीटी अलवर को, रितु कोटा ने मोनिका बीकानेर को और निकिता बंसल श्रीगंगानगर ने डिंपल जोधपुर को हराकर अगले राउंड के लिए जगह बनाई।

सांसद की एंकरिंग, सेमी व फाइनल आज

महिला वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में सांसद ओम बिरला ने एंकरिंग की। मुकाबले में खिलाडिय़ों के बीच चलती किक, बॉक्सिंग व कुश्ती के दाव पेचों को देख मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद अपने को रोक नहीं पाए। उन्होंने खिलाडिय़ों को जोश दिलाने के लिए मैच की एंकरिंग शुरू कर दी। सेमीफ ाइनल व फ ाइनल का रोचक मुकाबला आज इन सभी के सेमीफाइनल और फ ाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे।

Published on:
06 Oct 2017 01:48 am
Also Read
View All