कोटा

फेल बीएड छात्राओं की परीक्षा करवाएगा कोटा विवि, प्रदेश में अनूठा मामला

कोटा. कोटा विश्वविद्यालय रंगबाड़ी स्थित एक निजी बीएड कॉलेज की 43 फेल छात्राओं की परीक्षा करवाएगा। कोटा विवि प्रशासन का कहना है कि रीट की परीक्षा से पहले उनका परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। आनासागर बीएड कॉलेज की छात्राएं बुधवार को कोटा विवि के कुलसचिव से मिली। उसके बाद छात्राओं को यह आश्वासन दिया।

less than 1 minute read
Feb 17, 2021
फेल बीएड छात्राओं की परीक्षा करवाएगा कोटा विवि, प्रदेश में अनूठा मामला

कोटा. कोटा विश्वविद्यालय रंगबाड़ी स्थित एक निजी बीएड कॉलेज की 43 फेल छात्राओं की परीक्षा करवाएगा। कोटा विवि प्रशासन का कहना है कि रीट की परीक्षा से पहले उनका परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। आनासागर बीएड कॉलेज की छात्राएं बुधवार को कोटा विवि के कुलसचिव से मिली। उसके बाद छात्राओं को यह आश्वासन दिया। कुलसचिव डॉ. आर.के. उपाध्याय ने बताया कि बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन की 9 फरवरी को बैठक में विवि के डीन शामिल हुए। उसमें हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट प्रस्तुत हुई। उसमें कॉलेज की कई अनियमितताएं उजागर हुई। उसके बाद कई निर्णय लिए गए।

ऐसी मिली अनियमितताएं
- कॉलेज प्रशासन को तीन पत्र प्रस्तुत करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया। उसने स्टाफ सैलरी बैंक स्टेटमेंट भी नहीं दिया।
- छात्राओं के इंटरनल एसेसमेंट की फाइल भी विवि प्रशासन को जमा नहीं कराई, जबकि वह विवि की सम्पत्ति मानी जाती है। कॉलेज की बीएड संबद्धता जारी करने वाली संस्था एनसीटीई को भेजकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
- हाई पावर कमेटी ने माना कि कॉलेज की छात्राओं ने थ्यौरी एक्जाम में 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बावजूद प्रायोगिक परीक्षाओं में फेल करने के पीछे कॉलेज की दुर्भावना स्पष्ट दिखती है।
- कुछ छात्राओं को कॉलेज ने अनुपस्थिति दर्शाया है। कोटा विवि ने नियमानुसार पूर्व में सूचित कर जब इसका रेकॉर्ड मांगा तो यह उपलब्ध नहीं करवाया है।
- यह भी निर्णय किया गया है कि इस कॉलेज में 2020-21 के वर्तमान प्रवेशित छात्रों को किसी अन्य बीएड कॉलेज में शिफ्ट करने की सिफारिश एनसीटीई को की जाएगी, ताकि भविष्य में छात्रों को नुकसान नहीं पहुंचे।

Published on:
17 Feb 2021 09:19 pm
Also Read
View All