कोटा

पश्चिमी हवा से तपी हाड़ौती की धरा, प्रदेश में सबसे गर्म रहा कोटा, पारा 42 डिग्री पहुंचा

नगर निगम करवा रहा मिस्ट गन से पानी का छिड़काव

less than 1 minute read
Apr 29, 2024
नगर निगम करवा रहा मिस्ट गन से पानी का छिड़काव

मौसम तंत्र में हुए बदलाव के साथ ही अब गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। पश्चिमी हवा के कारण हाड़ौती अंचल भीषण गर्मी की चपेट है। सोमवार को भी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म कोटा रहा। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले भी 19 अप्रेल को पारा 42 डिग्री पार पहुंच गया था।

कोटा शहर में गर्मी के तेवर सुबह से तीखे हो गए। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भीषण गर्मी का दौर रहा। लू के थपेड़े चलते रहे। गर्मी के कारण बाजारों में आवाजाही कम रही। आसमान से अंगारे बरसते रहे। शाम 4 बजे बाद बादल छाए, लेकिन गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। शाम ढलने के बावजूद गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। वहीं, नगर निगम मिस्ट गन से शहर में पानी का छिड़काव करवा रहा है।3 दिन में 3 डिग्री बढ़ा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी गर्म हवा चलने पर 3 दिन में 3 डिग्री पारा चढ़ा। कोटा शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बारां, बूंदी व झालावाड़ जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है।पहले कम, फिर बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इन दिनों पश्चिमी हवा चलने से कोटा में सर्वाधिक गर्मी पड़ रही है। मंगलवार से उत्तर पश्चिमी हवा से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसके चलते पारे में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका असर दो दिन तक रहेगा। उसके बाद 3 व 4 मई को गर्मी का असर और ज्यादा होने का अंदेशा है।

Published on:
29 Apr 2024 07:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर