कोटा

कोरोना से लडऩे के लिए फायर ब्रिगेड उतारी, सड़कों की धुलाई

शहर में सोडियम हाइपोक्लोराइड का किया जाएगा छिडकाव स्वायत्त शासन मंत्री ने निगम आयुक्त को दिए निर्देश, जिला कलक्टर से बात की- लॉक डाउन की सख्ती से पालना के संबंध में डीआईजी से वार्ता की
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2020, 9:05 PM IST
yrain_1.png
,,

कोटा। नगर निगम ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लडऩे के लिए बुधवार को शहर की सड़कों पर फायरब्रिगेड उतार दी है। दमकलों से सड़कों की धुलाई का काम शुरू किया गया है। इसके बाद सड़कों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा। समूचे शहर को सेनेटाज किया जाएगा। निगम प्राधिकारी वासुदेव मालावत ने बताया कि शहर को सेनेटाइज करने के लिए निगम ने व्यापक कार्य योजना बनाई है। अलग-अलग टीमें गठित की है।

तीनों उपायुक्तों की निगरानी में शहर को सेनेटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह सबसे पहले एरोड्राम सर्किल पर दमकल की फव्वारों से सड़क की धुलाई की गई। इसके बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दिनभर पांच दमकलों से धुलाई का काम किया गया। शहर की सड़कों की धुलाई और सेनेटाइज करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। गुरुवार से दमकलों से सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा। मालावत ने कहा कि स्वायत्त शासन मंत्री के निर्देश पर पूरे शहर को सेनेटाइज करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Published on: