
मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए कोटा में दौड़ेंगे 62 ऑटो
कोटा. कोरोना के कहर में फंसे लोगों की मदद के लिए परिवहन विभाग ने 62 ऑटो चालकों को आपात संचालन की स्वीकृति दी है। अतरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पीएल बामनिया ने बताया कि रेलवे स्टेशन और एमबीएस हॉस्पीटल से परिचालन के लिए 10-10, राजीव गांधी नगर, नयापुरा और न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल से पांच, एयरोड्रम सर्किल से 6, सीएडी सर्किल, तलवंडी, लैंडमार्क, छावनी, रामपुरा, कैथूनी पोल और दादाबाड़ी से 3-3 ऑटे के संचालन की अनुमति जारी की गई है।
किराया किया तय
बामनिया ने बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए संचालित किए जा रहे इन ऑटो का किराया भी तय कर दिया गया है। पहले किमी तक की यात्रा के लिए 15 रुपए और इसके बाद 9 रुपए प्रति किमी के हिसाब से ही किराया ले सकेंगे। ऑटो के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए आरटीओ ऑफिस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके फोन नंबर 9571799244, 9928216907 और 9680809697 पर संपर्क किया जा सकता है।
Published on:
24 Mar 2020, 10:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.