कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव, नई दिल्ली एम्स में भर्ती

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें 20 मार्च को स्वास्थ्य लाभ के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर और सभी पैरामीटर सामान्य हैं। कोटा में बीते पांच दिन में 221 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रविवार को 39 कोरोन पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

less than 1 minute read
Mar 21, 2021
कोटा में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 5 दिन में आंकड़ा पहुंचा 221 पर

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें 20 मार्च को स्वास्थ्य लाभ के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर और सभी पैरामीटर सामान्य हैं। इसके साथ उनके निजी सहायक जीवनधर जैन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके कार्यालय में तैनात अन्य कार्मिकों ने भी जांच कराई है।

पांच दिन में 221 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके

कोटा में कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर चिंता बढ़ा दी है। दूसरी लहर के बीच संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। नए संक्रमित मरीज लगातार मिलते जा रहे हैं। बीते पांच दिन में 221 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। प्रदेश में कोटा कोरोना एक्टिव केस के मामले में तीसरे पायदान पर है। जयपुर व उदयपुर के बाद तीसरा जिला कोटा संक्रमित है। कोटा में 347 एक्टिव केस हो गए हैं।

सीएमएचओ डॉ. बी.एस. तंवर ने बताया कि कोटा में रविवार को 39 कोरोन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 14 यात्री रेलवे स्टेशन पर सेम्पलिंग के दौरान पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा जेके लोन अस्पताल में झालावाड़ जिले की महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। अनंतपुरा में एक अपार्टमेंट से एक जना व वीर सावरकर नगर से दो महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं।

औसत रोज 23 रोगी
मार्च के 20 दिन में 448 नए पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, यानी औसत 23 रोगी प्रतिदिन सामने आ रहे हैं, जबकि फरवरी माह में कुल 403 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे, यानी औसत 14 नए रोगी प्रतिदिन मिल रहे थे।

Published on:
21 Mar 2021 08:36 pm
Also Read
View All