कोटा

लुटेरो के रडार पर था मेड़तवाल समाज का विवाह सम्मेलन, महिला से झपटा सोने का हार, लौटते लोगों को भी लूटा

रामगंजमंडी के खैराबाद में मेड़तवाल समाज का विवाह सम्मेलन लुटेरों के रडार पर रहा। सम्मेलन में आई एक विवाहिता से सोने का हार छीना तो यहां आए लोगों को लूटा।
2 min read
Mar 11, 2019
Trader assaulting male cousins and a half lake looted in bhilwara
Trader assaulting male cousins and a half lake looted in bhilwara

रामगंजमंडी. थाना क्षेत्र में शनिवार रात को लुटेरों ने तीन वारदात को अंजाम दिया। लूट की इन वारदातों में एक विवाहिता का करीब एक लाख रुपए कीमत का सोने का हार लुटेरे लेकर चंपत हो गए। वहीं, देसी दवाइयों का कारोबार करने वाले परिवार के सदस्यों से इन लोगों ने मारपीट कर पांच हजार रुपए व एटीएम कार्ड लूट लिया, इससे पहले खैराबाद में शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन के साथ मारपीट कर जेब में रखे 8 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिए गए। एक रात में हुई इन वारदातों में दो जने प्रकरण दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे तो सोने का हार लूट की घटना में फरियादी विवाहिता प्रकरण दर्ज कराने नहीं आई।

Read More: अजब-गजब: परवन के टापू पर खेती, खतरों से खेलते नदी में ऐसे खींच ले जाते हैं ट्रैक्टर

खैराबाद में मेला मैदान पर अखिल भारतीय मेड़तवाल वैश्य समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में झालरापाटन से आई एक विवाहिता रात को साढ़े दस बजे सम्मेलन स्थल के पीछे लघुशंका करने पहुंची तो वहां खड़े बाइक सवार लोगों के समूह ने महिला के गले में पहना सोने का हार लूट लिया। वारदात होने की सूचना विवाहिता ने पांडाल में आकर लोगों को दी तो लोगों का समूह पीछे गया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

Read More: कोटा के बाद अब बारां में सर्दी ने उजाड़ा अन्नदाता का परिवार, बच्चों के सिर से छीना पिता का साया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता से बातचीत भी हुई लेकिन विवाहिता की तरफ से प्रकरण पुलिस में दर्ज नहीं कराया गया। लूट की दूसरी वारदात भी खैराबाद में ही हुई। यहां शराब ठेके के बाहर सो रहे सेल्समैन रामरतन के साथ मारपीट कर लुटेरे उसकी जेब में रखे 8 हजार रुपए और मोबाइल लूट ले गए।

Read More: कांग्रेस के बहाने भरत सिंह पर निशाना: नागर बोले- इशारा पाकर पुलिस भाजपाइयों पर दर्ज कर रही फर्जी मुकदमें

इस घटना के कुछ देर बाद लुटेरों ने इसी मार्ग पर रात को तीन बजे अन्य वारदात को अंजाम दिया। खैराबाद से निजी साधन से वापस लौट रहे जड़ी-बूटियां बेचने वाले परिवारों का वाहन स्टेरिंग फेल होने से ओवरब्रिज के निकट रुका तो लुटेरों ने लोगों के साथ मारपीट की और जड़ी बूटियां लूट ली। उन्होंने वाहन में बैठे विजेन्द्र से पांच हजार रुपए व एटीएम कार्ड भी लूट लिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि विवाहिता की तरफ से प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है। जड़ी बूटी बेचने वाले व शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन से मारपीट कर नकदी ले जाने के मामले दर्ज कर लिए हैं।

BIG NEWS: राजस्थान के इस जिले में होती है हर 8 घंटे में एक चोरी, लोगों में इतनी दहशत कि शादियों में भी नहीं जाते

गौरतलब है कि इसी सप्ताह लुटेरों ने रीछडिय़ा रोड पर स्कूटी सवार किसान को टक्कर मारकर उससे मारपीट की थी और जेब में रखे 30 हजार व कानों में पहनी सोने की मुर्कियों को लूट ले गए थे। पुलिस में इस मामले का प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस इन अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी प्रकरण में नहीं हुई है।

Published on:
11 Mar 2019 01:20 am