कोटा

Lover Couple Suicide: ‘सुसाइड नोट में लिखा था पड़ोसी महिला करती है ब्लैकमेल’

सांगोद. एक खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। मामले में रविवार को घटना स्थल से थोड़ी दूर एक खेत में डायरी व कुछ अन्य सामान मिले।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 7:00 AM IST
Lover Couple Suicide
Lover Couple Suicide: 'सुसाइड नोट में लिखा था पड़ोसी महिला करती है ब्लैकमेल'

कोटा . सांगोद. एक खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। मामले में रविवार को घटना स्थल से थोड़ी दूर एक खेत में डायरी व कुछ अन्य सामान मिले। पुलिस को डायरी में मृतका सुमन के हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में मृतका ने अपने पड़ोस की एक महिला व दो अन्य युवक-युवती पर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। अब पुलिस ने मामले में इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है।

श्रमिकों ने दी सूचना

रविवार सुबह खेत पर काम करने पहुंचे श्रमिकों को घटना स्थल से थोड़ी दूर अन्य पेड़ के नीचे डायरी, पेन, एटीएम कार्ड, पानी की खाली बोटल व ब्लेड नजर आई। खेत मालिक व अन्य की सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और खेत पर मिले सामानों को लेकर आए। डायरी में मृतका सुमन का सुसाइड नोट भी मिला।


करते थे ब्लैकमेल

सुसाइड नोट में मृतका ने नयाखेड़ा में पड़ोसी महिला समेत एक युवक व युवती पर वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में लिखा है कि तीनों वीडियो के जरिए उनसे पैसा मंगवाते थे। तीनों की वजह से वो आत्महत्या कर रहे हैं। सुसाइड नोट में बार-बार मृतका ने इन तीनों को फांसी की सजा देने की गुहार भी लगाई है।


नहीं हुई इच्छा पूरी

सुसाइड नोट में मृतका ने अंगदान करने एवं दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ सरकारी स्तर पर करने के लिए लिखा था, लेकिन सुसाइड नोट मिलने के पहले ही पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया।

सुसाइड नोट वायरल
सोशल मीडिया पर भी एक सुसाइड नोट वायरल हुआ, जो रविवार को डायरी में मिले सुसाइड नोट से पूरा मिलता जुलता है। पुलिस ने आशंका जताई कि संभवत: मृतका ने आत्महत्या करने से पूर्व अपने परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए सुसाइड नोट भेजा होगा, जो बाद में वायरल हो गया।

Published on: