कोटा. महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने संतोषी नगर चौराहे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध नारे लिखी टीशर्ट पहन कर एवं तख्तियां प्रदर्शित करते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट और सार्वजनिक जवाब की मांग की एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का विरोध जताया।
Letest News : कोटा. महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने संतोषी नगर चौराहे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध नारे लिखी टीशर्ट पहन कर एवं तख्तियां प्रदर्शित करते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट और सार्वजनिक जवाब की मांग की एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का विरोध जताया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में हुए खुलासों में हरदीप सिंह पुरी का नाम कथित तौर पर सामने आने और जेफ्री एपस्टीन से पुराने संबंधों की चर्चाओं ने गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हों, तब पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य हो जाती है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार का मौन रहना जनता की शंकाओं को और गहरा
करता है।
महिला कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से मांग की कि नैतिक आधार पर संबंधित केंद्रीय मंत्री तत्काल इस्तीफा दें तथा पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सत्य देशवासियों के सामने आए और लोकतांत्रिक
संस्थाओं में जनता का विश्वास बना रहे। प्रदर्शन में लक्ष्मी वर्मा, शशि प्रभा, सुनिंदर कौर, हिना खोसर, पुष्पा गौतम, राजेश सेन,संगीता संतवानी, प्रीति गौतम, कमलेश, चेतना माथुर,अंकुर गौतम, नरोत्तम शर्मा,राजेंद्र खंडेलवाल, रमेश यादव,सोनू गौड़, दीपक योगी,आशीष गुर्जर, भगवान सिंह भाटी, अंकित पांचाल, गोपाल गुप्ता, निरंजन मेघानी, दीपक राणावत, रोहित प्रजापति, विशेष त्यागी, सुरेंद्र गुप्ता, बंटी नागर, रवीन्द्र जोशी, मनोज पंकज, कैलाश पेशवानी, महेश माधवानी, सुमित शर्मा, हेमराज दाधीच, हेमंत शर्मा, मनीष मेहता, विक्की गौतम, पिंटू पंकज, परमेंद्र आर्य, कृष्णा मेहरा, मयंक सामरिया, प्रदीप गंगवानी, सुरेंद्र भील, राजकुमार, बिहारी यादव, विशाल दाधीच, मनीष चौहान, सोनू मालव, मनोज गुर्जर, पवन वैष्णव, पंकज वनवानी, सज्जन बाई, दिलीप गोचर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।