रायपुर

नरेंद्र मोदी सांप्रदायिक-तानाशाह: मणिशंकर अय्यर

भाजपा और संघ की विचारधारा के लोग देश को जिन्ना का हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं। भारत की एकता का आधार विविधता है, इसे मिटाने की कोशिश हो रही है। भारत को हिन्दू व मुसलमानों के आधार पर नहीं बांटा जा सकता।

2 min read
May 10, 2017
Mani Shankar Aiyar said Modi communal-dictator

सांप्रदायिकता और हिंदू राष्ट्र को दिल में छिपाकर रखने वाले तानाशाह हैं नरेंद्र मोदी। दिखावे के लिए लोकतंत्र के रक्षक का मुखोटा ओढ़ रखा है। लोगों के जवाब देने से डरते हैं इसलिए संसद की बजाय रोडियो पर मन की बात करते हैं। उन्हें मालुम है कि वहां उन्हें टोकने वाला कोई नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी पर संगीन आरोपों की बौछार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने की।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति और राजीव गांधी इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से बुधवार को कोटा में 'वर्तमान परिदृश्य में नेहरू के विचारों की प्रासंगिकता' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। अय्यर इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विचारधारा के लोग देश को जिन्ना का हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं। भारत की एकता का आधार विविधता है, इसे मिटाने की कोशिश हो रही है। भारत को हिन्दू व मुसलमानों के आधार पर नहीं बांटा जा सकता। देश में मोदी-मोदी तथा उत्तर प्रदेश में योगी-योगी कहना होगा, तभी रहना होगा जैस नारे लगाकर लोगों की भावनाओं को भड़काया जा रहा है। जो ठीक नहीं है।


नेहरू से सीखें 'सुनना'

मणि शंकर अय्यर ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को किनारे लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जब-जब आजादी के लिए हुए संघर्ष का जिक्र छिड़ेगा इतिहास इन दोनों महापुरुषों के योगदान का उल्लेख करेगा। नेहरू ने हमेशा देश को जोडऩे और आत्म निर्भर बनाने की कोशिश की, लेकिन अब उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पढ़ लें। जो बताती है कि चुनाव हारने के बाद नेहरू ने ही वाजपेयी को राज्य सभा का सदस्य मनोनीत कराया था। क्योंकि वह सिर्फ अपने मन की बात ही नहीं कहते ही नहीं थे बल्कि विरोधियों के मन की बात भी गौर से सुनते थे।


यह रहे मौजूद

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के समन्वयक पंकज मेहता ने भी नेहरू के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री भरतसिंह ने की। इस दौरान पूर्व विधायक सीएल प्रेमी, पूर्व न्यास अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पूर्व पार्षद किशोर मदनानी ,महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मालती शर्मा, राजीव गांधी इंटेलेक्चुअल फोरम के अध्यक्ष डॉ. रवि मीणा आदि लोग मौजूद थे।

Published on:
10 May 2017 08:11 pm
Also Read
View All