कोटा

नयापुरा सीआई मनोज राणा लाईन हाजिर

चंदन पेड चोरी मामले में ढि़लाई बरतने के मामले में यह कार्यवाही की गई है।
less than 1 minute read
Jan 22, 2019
kota
नयापुरा थाने के सीआई मनोज राणा

कोटा, नयापुरा थाने के सीआई मनोज राणा को सोमवार को एसपी ने लाईन हाजिर कर दिया। सुत्रों के अनुसार चंदन पेड चोरी मामले में ढि़लाई बरतने के मामले में यह कार्यवाही की गई है। वहीं एसपी दीपक भार्गव के अनुसार यह रुटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है। सोमवार को एसपी दीपक भार्गव ने नयापुरा थानाधिकारी मनोज राणा को तत्काल प्रभाव से थाने से हटाते हुए लाईन में ज्वाईनिंग के निर्देश जारी किए। जिसके बाद थाने में भी हडकंप मच गया। एकाएक हुई कार्रवाई को लेकर पुलिसकर्मी चर्चा करते रहे। पुलिस सुत्रों के अनुसार जज के मकान से चंदन के पेड़ चोरी मामले को लेकर पुलिस अधिकारी,सीआई से नाराज चल रहे थे। समय पर मामले में मुकदमा दर्ज नही करने और कार्रवाई नही करने की शिकायत केा आईजी ने भी गंभीरता से लिया था। हालांकि इस वारदात का खुलासा कर दिया गया था। इस वारदात के बाद भी इलाके में एक के बाद एक वारदातें हुई। मर्डर,मारपीट के मामले बढ़े। सोमवार को ही एक युवक की हत्या कर दी गई। सुत्रों की मानें तो इन्ही के चलते सीआई को लाईन हाजिर किया गया है। हालांकि एसपी इसे रुटीन प्रक्रिया बता रहे हैं।

नयापुरा थानाधिकारी को लाईन में ज्वाईन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह रुटीन प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक व्यवस्था में किया गया है। दीपक भार्गव,एसपी कोटा सिटी

Published on:
22 Jan 2019 08:24 pm