कोटा

March 2017 Flashback : अवैध टोल वसूली, डॉक्टर पत्नी व एक युवक की हत्या से खराब हुआ नाम

कोटा. मार्च 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 10:34 PM IST
March 2017 Flashback

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्‍यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्‍ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह मार्च 2017 की प्रमुख घटनाएं -

03/03/2017 हाई वे पर पुलिस के वसूली टोल
'राजस्थान पत्रिका' ने 2 रात तक रात 12 बजे से 2 बजे तक चौकसी करके शहर के अंटाघर, 80 फीट लिंक रोड, बारेखंडी पुलिया, नयापुरा चौराहा, कुन्हाड़ी पर यातायात पुलिस के अवैध टोल वसूली का सनसनीखेज खुलासा किया। 'पत्रिका टीम' ने स्टिंग कर बताया कि किस तरह रोजमर्रा में इन 'नाकों' से गुजरने वाले सभी ट्रकों से पुलिसकर्मी 50 से 100 रुपए अवैध रूप से वसूलते हैं। खुलासे के बाद यातायात पुलिस ने 10 पुलिसकर्मियों को हटाया।

06/03/2017 मिली एस्केलेटर की सौगात
कोटा रेलवे स्टेशन पर 06 मार्च को एक और एस्केलेटर की सौगात मिली। नए एस्केलेटर की सुविधा मिलने पर प्लेटफॉर्म एक से दो और तीन पर जाना आना सुगम हुआ।

08/03/2017 डॉक्टर पत्नी का गला घोंटा
तलवंडी में डॉक्टर पत्नी प्रेमलता सिंघवी (70) की उन्हीं के यहां किराए से रह रहे कोचिंग छात्रों ने गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी। छात्र बुजुर्ग महिला की टोकाटाकी को पसंद नहीं करते थे। इसके चलते उन्होंने बैट से वार किया फिर बेल्ट से गला घोंटकर मार डाला। उनकी कार व अन्य जेवरात भी ले गए। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपितों को मथुरा से अगले ही दिन दबोच लिया।

13/03/2017 धुलंडी पर चाकुओं से गोद हत्या
महावीर नगर इलाके में धुलंडी के दिन हुड़दंग कर युवतियों को छेड़ रहे युवकों को टोकने की कीमत युवक लोकेश कुशवाहा को जान देकर चुकानी पड़ी। कहासुनी से शुरू हुई बात इतनी आगे बढ़ी कि आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने रात को आकर लोकेश को चाकुओं से गोद दिया। पुलिस ने मामले में आठ जनों को गिरफ्तार कर किया था, साथ ही एक नागालिग को निरुद्ध किया।

Published on: