कोटा

चिकित्सा विभाग में बड़ा फेरबदल…डिप्टी सीएमएचओ सहित एक दर्जन चिकित्सा अधिकारी बदले

जेल डिस्पेंसरी के चिकित्सा अधिकारी भी बदले,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ग्रुप 2 ने जारी किए आदेश
less than 1 minute read
Mar 07, 2019
medical department Transfer deputy CMHO changed
चिकित्सा विभाग में बड़ा फेरबदल...डिप्टी सीएमएचओ सहित एक दर्जन चिकित्सा अधिकारी बदले

कोटा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश के 484 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी भी बदल दिए। कोटा जिले के एक दर्जन अधिकारी बदले है। इसमें कोटा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ भी शामिल है।
आदेश के अनुसार, कोटा सीएमएचओ में कायर्रत डिप्टी सीएमएचओ डॉ रामजीलाल वर्मा को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैथून लगाया है। उनकी जगह पर कैथून खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी घनश्याम मीणा को लगाया गया है। मोरपा पीएससी से डॉ राजेश कुमार को सीएससी कुड़गाव करोली लगाया गया।


ईएसआई अस्पताल नंबर एक से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ उर्मिला शर्मा को सीएससी देवली टोक , जेल डिस्पेंसरी कोटा से चिकित्सा अधिकारी डॉ परमजीत सिंह सहगल को पीएससी ब्लूहेड़ा व बालूहेड़ा पीएससी से चिकित्सा अधिकारी डॉ बृजबिहारी मीणा को जेल डिस्पेंसरी कोटा में लगाया गया।
पीएससी सीमल्या से चिकित्सा अधिकारी डॉ परवेज खान को पीएससी बपावर कला लगाया गया।
पीएससी बपावर से चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ कुमार को सीमल्या लगाया गया।

डॉ देवेंद्र झालानी पीएससी मंडावरा को जिला चिकित्सालय सिरोही लगाया। पीएससी इटावा से डॉ निर्मला कुमारी को पीएससी बुडाादित लगाया। पीएसीसी बुडादित से डॉ सुमन मीणा को सीएससी इटावा लगाया।

Published on:
07 Mar 2019 08:25 pm