कोटा

औषधालय परिसर में 60 औषधीय लगाए

Jul 29, 2026
Rajasthan

हरयाळो राजस्थान''
सुवासा राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में संचालित ''हरयाळो राजस्थान'' अभियान के तहत तालेड़ा उपखंड के सुवासा कस्बे स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश योगी की उपस्थिति में 60 से अधिक औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
डॉ. राजेश योगी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान औषधालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण से हरियाली बढ़ेगी, भूजल स्तर के संरक्षण में सहायता मिलेगी तथा वातावरण शुद्ध रहेगा।
इस अवसर पर औषधालय के कंपाउंडर रामभरोस मेहरा, आशा सहयोगिनी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया।

Updated on:
29 Jul 2026 06:00 am
Published on:
29 Jul 2026 06:00 am