कोटा

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने इन 4 संभागों में दिया अलर्ट

Monsoon 2024 Update: मौसम विभाग के अनुसार डिप्रेशन कमजोर हो चुका है। जिससे अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। अगले कुछ दिन के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है हालंकि कोटा, भरतपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2024, 7:59 AM IST
Feature image
फाइल फोटो: पत्रिका

IMD Weather Update: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है लेकिन आज से बारिश की गतिविधियां थम जाएगी। तेज बारिश से कुछ जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। भरतपुर-धौलपुर में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई है। कोटा में भी बारिश का दौर थम गया है।

मौसम विभाग के अनुसार डिप्रेशन कमजोर हो चुका है। जिससे अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। अगले कुछ दिन के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है हालंकि कोटा, भरतपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में इस बार मानसून की एंट्री निर्धारित समय 25 जून को हुई थी। जुलाई में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ी और दो अच्छे सिस्टम बने और खूब बारिश हुई। उसके बाद सावन में झमाझम बारिश होने से कोटा पूरा हो गया। हालात ये रहे कि बारिश का कोटा जो सितंबर के तीसरे-चौथे सप्ताह तक पूरा होता है, वो करीब एक महीने पहले 8 अगस्त को ही पूरा हो गया। भादो में भी अच्छे सिस्टम बन रहे हैं। इसके कारण कोटा शहर में अच्छी बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि धीरे-धीरे प्रदेश से मानसून विदाई ले सकता है।

Updated on:
25 Oct 2024, 7:59 AM IST
Published on: