कोटा

IMD का 18-19-20-21 सितम्बर के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

IMD Yellow Alert: मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें 17 सितम्बर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां और भरतपुर में अलर्ट दिया हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2024, 11:40 AM IST
Feature image

Weather Update: बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में सर्वाधिक बारिश राजसमंद के कुंवारिया में 7 मिमी दर्ज की गई और सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें 17 सितम्बर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां और भरतपुर में अलर्ट दिया हैं।
वहीं 18 सितम्बर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालवाड़, करौली, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, और भरतपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके बाद 19 सितम्बर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, कोटा, राजमसंद, झालवाड़, करौली, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, और भरतपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

17-18-19-20-21 सितम्बर को यहां होगी बारिश

17 सितम्बर को कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
18 सितम्बर को कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
19 सितम्बर को भरतपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
20 सितम्बर को कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
21 सितम्बर को कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

कहां-कितनी बारिश

राजसमंद-कुंवारिया - 7MM
बारां-छबड़ा-3MM
राजसमंद-राजसमंद-2MM
प्रतापगढ़-पीपलखूंट-2mm
राजसमंद-आमेट-2MM
भरतपुर-कांमा-2MM
बारां-छीपाबड़ौद-1MM

Updated on:
17 Sep 2024, 11:40 AM IST
Published on: