Weather Update : राजस्थान में 18 सितम्बर से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि कमजोर डिप्रेशन की वजह से पूर्वी राजस्थान में 18-19 सितंबर को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का Prediction है कि आज 16 सितम्बर को पश्चिम बंगाल व झारखंड के ऊपर एक गहरा डीप डिप्रेशन बना हुआ है। इसके आगे 24 घंटे में लगभग पश्चिम दिशा की ओर (WNW) आगे बढ़ाने तथा कमजोर होकर डिप्रेशन बनने की संभावना है।