Meteorological Department Weather Forecast: राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
IMD Alert: राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राज्य का सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान दौसा जिले में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना जताई है। साथ ही अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही बाड़मेर, जैसलमेर और गंगानगर जिले में 17-18 अप्रेल को उष्ण लहर की संभावना भी जताई है।
IMD ने 48 घंटे यानी 17-18 अप्रेल को 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी करते हुए बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर की चेतावनी दी है। 14-15-16 अप्रेल को किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले रखे हुए अनाज और जिंसों को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें बचाया जा सके।
मौसम विभाग ने मानसून 2026 की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि जून से सितंबर के बीच होने वाली कुल मानसूनी बारिश दीर्घकालीन औसत (एलपीए) का करीब 92 प्रतिशत यानी सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आइएमडी ने इसके लिए अल नीनो इफेक्ट को जिम्मेदार माना है। जिसके कारण न केवल प्रचंड गर्मी पड़ेगी बल्कि बारिश भी कम होगी।
बाड़मेर - 41.8
जैसलमेर - 41.4
चित्तौड़गढ़ - 40
जोधपुर - 39.9
फलोदी - 39.4
डबोक - 39.2
श्रीगंगानगर - 38.7
जालौर - 38.5
कोटा - 38.3
लूणकरनसर - 38.3
पिलानी - 38.2