कोटा

कोटा में मंत्री बोले रोज कोरोना के 900 नमूनों की हो जांच

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 22 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन क्षेत्रों में निरन्तर जीरो मोबिलिटी की पालना कराई जाए।
2 min read
May 07, 2020
covid 19 live updates :minister Shanti Dhariwal has instructed to increase the number.
covid 19 lockdown 3 :कोरोना जांच के नमूनों की संख्या को अपर्याप्त बताते हुए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

कोटा. कोरोना जांच के नमूनों की संख्या को अपर्याप्त बताते हुए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन तथा चिकित्सा विभाग को हर रोज 800 से 900 नमूनों की जांच के निर्देश दिए। इससे संबंधित क्षेत्रों में त्वरित गति से जांच की जाकर संक्रमित लोगों को इलाज की सुविधा प्रदान की जा सके।

उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर कोटा के हालात की समीक्षा करते कहा, ग्रीन जोन में आने के प्रयास तेजी से करें। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
उन्होंने कहा, संक्रमण अन्य क्षेत्रों में नहीं फैलना चाहिए। कोटा को रेड जोन से ग्रीन जोन में लाने के लिए अधिकारी चुनौती के रूप में कार्य करें। संक्रमित क्षेत्रों को नियमित सेनेटाइज करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 22 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन क्षेत्रों में निरन्तर जीरो मोबिलिटी की पालना कराई जाए। जिन क्षेत्रों में कोरोना प्रॉटोकॉल के तहत 14 दिवस के बाद लगातार सेम्पलिंग में कोई पॉजिटिव केस नहीं पाया जाए, वहां कफ्र्यू की समीक्षा करने के साथ लोगों को जागरूक करें। इसके बाद ही उसे ग्रीन जोन माना जाए।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना से लड़ाई में जीत के लिए लोगों को जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोरोना का मनोवैज्ञाानिक डर समाप्त कर सुरक्षा उपायों को अपनाना होगा। उद्योग, कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुचारू करना होगा।

--
चिकित्सकों की मेहनत से हो रहा सुधार

स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ पॉजिटिव रोगियों को समय पर इलाज की सुविधा प्रदान कर नेगेटिव किया जा रहा है। यह चिकित्सकों की कड़ी मेहनत से संभव हुआ है। उन्होंने जिले में 221 पॉजिटिव में से 176 रोगियों के नेगेटिव हो जाने। मेडिकल कॉलेज से 114 को नेगेटिव होने पर डिस्चार्ज करने को सुधार की तरफ कदम बताया। बैठक में डीआईजी रवित्तद गौड़, जिला कलक्टर ओम कसेरा और मेडिकल कॉलेज के नियंत्रक प्रोफेसर विजय सरदाना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
----

Updated on:
07 May 2020 02:21 am
Published on:
07 May 2020 02:10 am