कोटा

स्वागत के साथ पूर्व मंत्री को शिकवे शिकायत सुनाने लगे लोग

दर्जन से अधिक गांवों मे पहुंचे तो एकत्रित लोगो के समूह ने विधायक का स्वागत करने के साथ
2 min read
Dec 28, 2018
kota news
विधायक महोदय को लगा स्वागत होगा लेकिन..लोगों ने भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी

रामगंजमंडी. विधानसभा चुनाव जितने के बाद मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचने वाले विधायक मदन दिलावर के समक्ष ग्रामीणों की तरफ से शिकवे शिकायत करने का दौर चालू हो गया है। शुक्रवार को विधायक आधा दर्जन से अधिक गांवों मे पहुंचे तो एकत्रित लोगो के समूह ने विधायक का स्वागत करने के साथ शिकवे शिकायत करने मे भी कोई कोर कसर नही छोड़ी।

नालोदिया मे ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव मे तलाई बनी हुई है जिसकी मिटटी काश्तकार ट्रेक्टर मे भरकर अपने खेत मे लेकर जाने लगे तो जुल्मी चौकी के सिपाहियों ने आकर ट्रेक्टर को पकड़ा और तलाई से खोदी मिटटी को जुल्मी चौकी पर खाली करवा लिया। विधायक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत व खनिज विभाग के अधिकारियों से मोके पर इस मामले मे बातचीत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विधायक को आश्वस्त किया कि वह पुलिसकर्मियों को इस मामले मे निर्देशित करेंगे कि तलाई से लाई जाने वाली मिटटी वाले ट्रेक्टर को नही रोका जाएगा। ग्रामीणों की शिकायत थी कि उनकी ग्राम सेवा सहकारी समिति पीपाखेडी होने से किसानों को खाद के लिए वहा जाना पड़ता है। रामगंजमंडी से निकटता के बावजूद सुकेत पुलिस थाने से उनको जोड़ा हुआ जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने यहा आयोजित सभा मे कहा कि साल मे दो बार वह रामगंजमंडी विधानसभा के गांवों मे पहुंचेगे। समस्याएं सुनेगे और समाधान का प्रयास करेंगे। विधायक ने जुल्मी,लखारिया, उदपुरिया,हनोतिया,गादिया,कोला अहीरान,कुम्भकोट, का दौरा कर मतदाताओं का आभार जताया। पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप गुप्ता,पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण अहीर के नेतृत्व में विधायक का स्वागत हुआ। प्रधान भगवान सिंह धाकड़, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह सिसोदिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम,जिला परिषद सदस्य रमेश महावर,सरपंच समन्दर अहीर,पूर्व कृषि उपज मंडी समिति सदस्य दिनेश पाटीदार,पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश बाबू,रामचन्द्र पाटीदार,पूर्व उपसरपंच कन्हीराम गुर्जर,रामबाबू राठौर,प्रभुलाल कारपेंटर,राधेश्याम गुर्जर, पुरीलाल मेघवाल,भैरुलाल मेघवाल,विजयसिंह,हरीश वर्मा,सहित कई कार्यकर्ता दौरे मे साथ थे।

विधायक ने जुल्मी-रामगंजमंडी सड़क का निर्माण कार्य पन्द्रह दिन बाद शुरू करवाने,एक सप्ताह के अंदर जुल्मी को प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति नियमित करवाने,धरनावद से जुल्मी नई सड़क की मांग पर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करवाकर मंजूरी दिलवाने के प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Published on:
28 Dec 2018 09:12 pm