विधायक ने किया नए अस्पताल का निरीक्षण

विधायक संदीप शर्मा ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के सहयोग से 15 नए कूलर भी दिलवाए। इसके साथ ही विधायक ने वार्डों में जाकर व्यवस्थाएं भी जांची।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2017, 5:10 PM IST
Mla sandeep sharma inspected the new hospital
Mla sandeep sharma inspected the new hospital

मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में सोमवार को दानदाताओं के सहयोग से विधायक संदीप शर्मा ने 15 कूलर दान करवाएं। इसके बाद विधायक शर्मा ने अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर दौरा किया और गर्मी से बचाव के इंतजामों की जानकारी ली। विधायक शर्मा से मरीजों के तीमारदारों ने गर्मी लगने की शिकायत की, इस पर उन्होंने अधीक्षक डॉ. एसआर मीणा को सुधार के निर्देश दिए।

विधायक ने एनआईसीयू की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्हें दुरस्त बताया। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा और अधीक्षक डॉ. मीणा से प्रथम तल के निर्माण से संबंधित जानकारी भी अस्पताल प्रबंधन से ली। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा, शिशुरोग के प्रोफेसर डॉ. एएल बैरवा, डॉ. पीडी विजय, पार्षद ध्रुव राठौर, दादाबाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रिषि, समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता, योगेश विजय, दीनू बंजारा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Published on: