मौसम बदलने के साथ ही बच्चों को अक्सर सर्दी-जुकाम, खांसी और कई तरह के इंफेक्शन होने लगते हैं। इसका कारण है बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी और बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने के लिए शरीर में कम ताकत का होना। ऐसे में बच्चों को बैलेंस डाइट, स्लीप के साथ फिजिकल एक्टिव रहना जरूरी है। योग इस काम में मदद करता है और बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करता है। योग केवल फिजिकल वर्क नहीं है बल्कि ये माइंड, बॉडी, सांसों पर कंट्रोल, फ्लैक्सिबिलिटी, शरीर की मजबूती बनाने साथ ही साथ बॉडी के बारे में जागरुक करने में भी मदद करता है।